बिरौल में स्वास्थ्य मंत्री ने एनडीए कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ काम करने का आह्वान किया।
बिरौल में स्वास्थ्य मंत्री ने एनडीए कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ काम करने का आह्वान किया।
बिरौल में स्वास्थ्य मंत्री ने एनडीए कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ काम करने का आह्वान किया।
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मधुबनी जिला झंझारपुर के विंदेश्वर स्थान में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री सह दरभंगा जिला प्रभारी मंत्री मंगल पांडेय ने गौड़ा बौराम विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। जहां उन्होंने रजबा स्थित विधायक स्वर्णा सिंह के निवास स्थान पर गौड़ा बौराम और कुशेश्वरस्थान विधानसभा के एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम को लेकर समीक्षा बैठक की। मंडल अध्यक्ष शिवकांत सहनी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में काली प्रसाद साह, प्रवीण कुमार, गौड़ा बौराम विधानसभा संयोजक मणिकांत मिश्र, मिथिलेश कुमार झा, राजकुमार सहनी, हीरा ठाकुर, महावीर प्रसाद सिंह, रामविलास भारती, शत्रुघ्न सहनी, कुशेश्वरस्थान विधानसभा अंतर्गत दक्षिणी के मंडल अध्यक्ष पंकज कुमार झा, रंजीत झा, माधव चौधरी, मणिकांत झा, शक्ति महतो, विष्णु सहनी, विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह, कमरे आलम सहित कई मंडल अध्यक्ष और विधानसभा प्रभारी उपस्थित थे। बैठक में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई।स्वास्थ्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ काम करने का आह्वान किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य मंत्री नीतीश कुमार के द्वारा बिहार में हो रहे विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा किए। उन्होंने विभिन्न मंडलों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया। इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री ने बिरौल के सीएचसी और अनुमंडल अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए।