प्रमुख ने सरकारी पैसों का किया दुरुपयोग,करोड़ों की हेराफेरी का आरोप, बेटे और सास के बैंक खातों में रूपया डाल किया गबन, बिना सड़क बनाए डकार गई 13 लाख से अधिक की राशि।
प्रमुख ने सरकारी पैसों का किया दुरुपयोग,करोड़ों की हेराफेरी का आरोप, बेटे और सास के बैंक खातों में रूपया डाल किया गबन, बिना सड़क बनाए डकार गई 13 लाख से अधिक की राशि।
प्रमुख ने सरकारी पैसों का किया दुरुपयोग,करोड़ों की हेराफेरी का आरोप,
बेटे और सास के बैंक खातों में रूपया डाल किया गबन,
बिना सड़क बनाए डकार गई 13 लाख से अधिक की राशि।
दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /
केवटी प्रमुख द्वारा दो दर्जन से अधिक योजनाओं में भ्रष्टाचार किए जाने,सरकारी रूपयों का गबन एवं अनियमितता की जांच मामले को लेकर बेदारी कारवाँ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने आवास भेरियाही में प्रेस कांफ्रेंस कर दी पूरी जानकारी दी हें । प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए नजरे आलम ने केवटी प्रखंड कार्यपालक पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी से मांग करते हुए कहा के केवटी प्रखंड प्रमुख जिवछी देवी द्वारा सरकारी योजनाओं में बड़े पैमाने पर लगातार भ्रष्टाचार किया जा रहा है,सरकारी रूपयों में भी हेराफेरी की जा रही है। अपने बेटे,सास और रिश्तेदारों के बैंक खाते में सरकारी पैसा डालकर गबन किया जा रहा है। इतना ही नहीं जिस स्थल पर योजना-07 प्रमुख द्वारा किया ही नहीं गया उसका भुगतान कैसे विभाग के अधिकारियों ने कर दिया । वर्तमान प्रमुख और बीपीआरओ ने सारे नियम कानून को ताक पर रखकर प्रखंड के विकास कार्याें वाली योजनाओं का पैसा जो करोड़ों में है उसका हेराफेरी आपके रहते कैसे हो रहा है जब्कि सारी जानकारी आपको और जिलाधिकारी दरभंगा को पूर्व से ही दी जा रही है फिर भी अबतक प्रमुख के खिलाफ कोई कानूनी कारर्वाई क्यों नहीं की गई? स्थानीय लोगों और पंचायत समिति सदस्यों द्वारा ऐसी भी सूचना प्राप्त हो रही है कि पदाधिकारी स्वंय अपने चेम्बर में ऐसे ठेकेदारों को बैठाकर प्रखंड की योजनाओं में लूट को बढ़ावा दे रही हैं जिन पर वर्तमान प्रमुख की अनगिनत योजनाओं में लूट खसोट का आरोप है। श्री आलम ने आगे कहा के आज हमारे जिला अध्यक्ष अशरफ अहमद ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को एक आवेदन देकर मांग किया है कि योजना-07 में हुए राशि गबन को अविलंब रिकभर किया जाए और दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाए।
प्रमुख द्वारा सरकारी पैसों को अपने बेटे,सास और रिश्तेदारों के बैंक खाते में डाला गया जो न सिर्फ गैरकानूनी है बल्कि असंवैधानिक भी है,इसलिए सरकारी पैसों के दुरूपयोग किए जाने के खिलाफ अविलंब मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया जाए।
कई योजनाओं जैसे शमशान घाट में शवदाह भवन का निर्माण,नानुमिया पुल के पास छट घाट निर्माण,राजा सहलेश मंदिर के पास पीसीसी आदि आध दर्जन से अधिक योजनाओं का पूर्ण फाइल खोला ही नहीं गया तो कार्य पूर्ण कैसे कर लिया गया। अब ऐसी सभी योजनाओं की राशि गबन करने का प्रयास किया जा रहा है। जब्कि आपने भी इन सारी योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति पदाधिकारियों ने भी नहीं दी है।
15वीं योजनाओ को छोड़कर बाकी का मुख्यिा द्वारा अनापत्ति प्रमाण-पत्र नहीं दिया गया लेकिन 15वीं से 16वीं योजनाएं Ongoing और कई पूर्ण कैसे हो गई।
प्रमुख ने खुद के लिए 19 योजनाओं की अनुशंसा कर दी और मजे की बात ये है कि सभी का अनापत्ति भी बीपीआरओ ने मंगवा लिया जिसका उसे अधिकार ही नहीं है।
प्रमुख द्वारा पद ग्रहण से लेकर अबतक एक भी बैठक नही की गई जो पंचायतीराज अधिनियम-2006 यथा संशोधित के अलावह माननीय उच्च नयायालय पटना के आदेश का घोर उल्लंघन है। इसपर भी अविलंब संज्ञान लेने की मांग की गई है। नजरे आलम ने आगे कहा के उक्त सारी मांगों को गंभीरतापूर्वक लेते हुए प्रमुख जिवछी देवी पर भ्रष्टाचार के खिलाफ कानूनी कारवाई की जाए अन्यथा प्रखंड से लेकर जिला तक आन्दोलन किया जाएगा।