बेतिया जिले से बड़ी खबर आ रही हें ,पुलिस लाईन में ही एक सिपाही ने अपने सर्विस रायफल से दूसरे सिपाही के सीने में मारी 11गोली ,घटना स्थल पर ही सिपाही की हो गई मौत ,डीआईजी ने घटनास्थल का किया मुआयना।

दस्तक 7मीडिया ,मोतिहारी /

बेतिया जिले से बड़ी खबर आ रही हें ,शनिवार की देर रात दो सिपाही आपस में भीड़ गये और एक सिपाही ने अपने सर्विस रायफल से दूसरे साथी सिपाही पर 11राउंड गोली चला दी जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई।इस घटना की खबर सुनते ही पुलिस लाईन में अफरा तफरी का माहौल हो गया।डीआईजी हर किशोर राय समेत तमाम वरीय पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गये और घटना के बाबत जानकारी ली।सिपाही सर्वजीत ने अपनी सर्विस रायफल से सिपाही सोनू के सीने में 11गोली दागी हें।इस कारण सिपाही सोनू की मौत घटना स्थल पर हो गई हें।

पुलिस लाईन से जो बात छनकर  आ रही हें उसमें बताया जा रहा है कि सिपाही सर्वजीत और सिपाही सोनू  बहुत अच्छे दोस्त थे लेकिन शक की वजह से ऐसी घटना को सर्वजीत ने अंजाम दे दिया।बताया जा रहा हें कि सर्वजीत को शक था कि सोनू उसकी पत्नी से बात करता हें ?