सदर थाना की पुलिस ने शराब से लदे ट्रक को किया जब्त ,1650 लीटर विदेशी शराब बरामद ,चालक -खलासी फरार।सवाल यही कि बरामद शराब का सरगना कौन ?

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
दरभंगा जिला के सदर थाना की पुलिस ने भारी मात्रा में शराब के साथ एक ट्रक को पकड़ा हें ,इस मामले में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज की गई हें। थानाध्यक्ष ने बताया कि 1650लीटर शराब को बरामद किया गया हें वहीं चालक -खलासी की गिरफ्तारी नहीं हुई हें।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात बन रही आमस सड़क के निकट यानि गंज छिपलिया के पास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ट्रक पकड़ी और थाने लायी हें।
यहां बता देना जरूरी हें कि शराब माफियाओं का गेंग सदर थाना क्षेत्र में सक्रिय हें और यहां से अक्सर भारी वाहनों से शराब की तस्करी की जाती हें। कुछ माह पहले भी मद्य निषेध विभाग की टीम ने शराब से लदे ट्रक को पकड़ा था।
मजेदार बात यह हें कि पुलिस शराब के तस्करों तक नहीं पहुंच पाती हें।ऐसे में पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्न उठना लाजमी हें।सवाल यही कि ट्रक पकड़े जाते हें लेकिन ड्राईवर खलासी कैसे फरार हो जाता हें ,क्या पुलिस के पहुंचने की जानकारी ट्रक के चालक और खलासी को हो जाती हें य़ा फिर उसे पुलिस पकड़कर छोड़ देती हें। ट्रक के चालक -खलासी अगर पकड़े जाते हें तों भी पुलिस सरगना तक नहीं पहुंच पाती हें ,ऐसे में थानाध्यक्ष की भूमिका सवालों के घेरे में आ जाती हें।