पटना से आयी टीम ने पर्यवेक्षण गृह में की जांच ,किशोर की मौत के मामले में अधीक्षक निलंबित 

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

लहेरियासराय स्थित बाल पर्यवेक्षण गृह में विधि विरुद्ध किशोर की मौत के मामले में अधीक्षक दिनेश कुमार साह को निलंबित कर दिया गया हें।
विधि -विरुद्ध किशोर के मौत के बाद लहेरियासराय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करायी गई थी जिसमें कई किशोर के अलावे अन्य को आरोपी बनाया गया था ,जिस मामले में लहेरियासराय की पुलिस अनुसंधान कर रही हें। पटना से आयी टीम ने जांचों उपरांत बाल पर्यवेक्षण गृह के अधीक्षक दिनेश कुमार साह को निलंबित किया हें ,आरोप हें कि मृतक किशोर के साथ मारपीट कर हत्या कर दिया गया हें।
इलाज के दौरान देखा गया कि उसके चेहरे और शरीर पर कई जख्म हें। इस पूरे मामले में न्यायिक जांच चल रही हें।