सिंहवाड़ा थाने के थानेदार मुकेश कुमार मंडल ने मंगलवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया।
पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में अमन व शांति बनाए रखना उनकी जवाबदेही हैं यही नहीं जरूरतमंदों व पीड़ितों को न्याय देने के लिये कटिबद्ध हैं। यही नहीं क्षेत्र में शराबबंदी तथा अपराध पर नियंत्रण हमारी पहली प्राथमिकता होगी। पदभार के बाद अपने क्षेत्रों के बारे में विस्तृत जानकारी के लिये क्षेत्रमें घूम घूम कर जानकारी ले रहें हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस गश्त तेज कर दी गई है। हाल में ही तत्कालीन थाना प्रभारी को बिना स्पष्टीकरण पूछे ही एसएसपी ने निलंबित कर दिया था इस कारण एसएसपी ने मुकेश कुमार मंडल को थानेदार बनाया हैं।