महिलाओ के उत्थान और विकास के लिये बिहार सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिये प्रचार गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर जिलाधिकारी ने किया रवाना ॥

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के पटना से महिला संवाद का शुभारंभ किया गया ।

बिहार सरकार के द्वारा महिलाओ के उत्थान और विकास के लिए संचालित किए जा रहे महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में महिला संवाद में बताया जाएगा। महिला संवाद  कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रचार वाहन को जिला पदाधिकारी  राजीव रौशन ने हरी झंडी दिखा कर ग्राम संगठनों के लिए रवाना किये।
जिला अधिकारी महोदय ने कहा जिले के सभी 18 प्रखंडों में 3900 ग्राम संगठनों में यह कार्यक्रम का संचालन किया जाएगा। सभी ग्राम संगठनों में कार्यक्रम आयोजित किया जाना है,। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बताते हुए उन्होंने कहा महिलाओं के उत्थान व सशक्तिकरण के लिए सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना है। साथ ही सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित महिलाये अपना अनुभव भी साझा करेंगी। जिससे अन्य महिलायें उनसे सीख कर और उनका अनुसरण कर अपने परिवार का स्तर और ऊँचा कर सकेंगी।
श्री रौशन ने कहा कि महिलाओं के उत्थान, विकास और सशक्तिकरण में यह महिला संवाद कार्यक्रम मील का पत्थर साबित होगा।इसके साथ साथ माननीय मुख्यमंत्री का संदेश भी जन जन तक पहुंचाया जाएगा। विभिन्न विभागों के अधिकारी इस कार्यक्रम में शामिल होकर अपने अपने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं को महिलाओं तक पहुंचना सुनिश्चित करेंगे।

डीपीएम ऋचा गार्गी ने कहा महिला संवाद कार्यक्रम में पंचायत स्तर की सार्वजनिक समस्याओं और अपेक्षाओं को उजागर किया जाएगा।
महिला संवाद कार्यक्रम न केवल महिलाओं को जागरूक करेगा, बल्कि उन्हें सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित भी करेगा। महिलाओं के लिए एक ऐसा मंच हैं जहाँ वे न केवल अपनी समस्याओं और अपेक्षाओं को व्यक्त कर सकेंगी, बल्कि सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ने के लिए एकजुट भी हो सकेंगी।
आज जिला के हनुमान नगर प्रखंड के हिंद ग्राम संगठन में भव्य महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जो जिलाधिकारी के अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर डीडीसी ,जिला कृषि पदाधिकारी, निदेशक डीआरडीए ,जीविका दीदियां व अन्य विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।