बड़ी दुर्घटनाओं के बाद भी कानपुर में ब्लैक स्पॉट खत्म नहीं हो रहे हैं। नारामऊ के पास खुले कट पर 3 टीचर्स की मौत के बाद फौरी तौर पर कट को 3 माह के लिए बंद कर दिया गया है। लेकिन शहर के अंदर ब्लैक स्पॉट खत्म नहीं हो रहे हैं। एनएचएआई के 12 और पीडब्लूडी की सड़कों पर 13 ब्लैक स्पॉट मौजूद हैं।
डीएम ने टीम भेजकर कट कराया बंद बुधवार को डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह की फटकार के बाद 6 लेन जीटी रोड पर नारामऊ के पास कट होने की वजह से होने वाली दुर्घटनाओं को देखते हुए एक टीम भेज कर वहां बने कट को तत्काल बंद कराया गया।
3 माह के लिए बंद किया गया डीएम ने बताया कि कट को फिलहाल 3 माह के लिए बंद कर दिया गया है। नारामऊ के पास कट होने की वजह से कई दुर्घटनाएं हुई हैं जिसमें कई लोग हताहत हो चुके हैं।
पुलिस और एनएचएआई के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
इसलिए मामले को गंभीरता से लेते हुए सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात) आकांक्षा पांडेय और अधिशाषी अभियंता प्रांतीय पीडब्लूडी अनूप मिश्रा को मौके पर भेजा गया।
दुर्घटनाएं रोकने के लिए उठाए जाएंगे कदम डीएम ने बताया कि कार्रवाई तात्कालिक रूप से की गई है, जबकि इन समस्याओं के निदान के लिए दीर्घकालिक उपाय पर मंथन किया जाएगा। जिले के सभी 20 ब्लैक स्पॉट पर दुर्घटनाओं को रोकने हेतु ठोस कदम उठाए जाएंगे।
नेशनल हाईवे पर ब्लैक स्पॉट गुजैनी बाईपास, नौबस्ता चौराहा कट, यशोदा नगर चौराहा, बर्रा बाईपास, नारामऊ, रामपुर दुर्गा मंदिर, शंभुआ पुल, हड़हा पुल, कनौजिया पेट्रोल पंप, किसान नगर, भौंती, ब्रह्म देवमंदिर।
पीडब्लूडी की सड़कों पर ब्लैक स्पॉट दादा नगर, विजय नगर, फजलगंज, बीओबी चौराहा, शनिदेव मंदिर, फजलगंज जूट मिल चौराहा, दादा नगर ढाल, राहा गांव ढाबा के पास, परास मोड़ के पास, नौरंगा चौराहे के पास, जहांनाबाद बिल्लू ढाबा के पास रोड, कुआं खेड़ा जवाहर नाला के पास रोड, पनकी पड़ाव के पास।
