प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान। गौड़ा बौराम विधानसभा स्तरीय भाजपा कार्यकर्ताओं की हुई बैठक।

दस्तक7मिडिया, बिरौल।

बिरौल,( दरभंगा)। बिरौल मंडल अध्यक्ष श्रीकांत सहनी की अध्यक्षता और कार्यक्रम के प्रभारी प्रदीप प्रधान के संचालन में आयोजित विधानसभा स्तरीय भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में सांसद डॉ. ठाकुर ने प्रधानमंत्री मोदी के आगामी कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के शासन में बिहार, विशेषकर मिथिला क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हुआ है। उन्होंने यहां की बाढ़ जैसी मौलिक समस्याओं के समाधान के लिए की गई पहलों की सराहना की।उन्होंने कीरतपुर प्रखंड में बन रहे बड़े-बड़े पुलों और सड़कों की चर्चा करते हुए कहा कि विकास के पैमाने पर भौगोलिक रूप से यह क्षेत्र सबसे पिछड़ा हुआ था, लेकिन मोदी सरकार के भागीरथी प्रयासों के चलते आज यहां का विकास दूसरे क्षेत्रों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
मौके पर क्षेत्रीय प्रभारी सह प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष विनय कुमार पासवान, जिला प्रभारी उमेश कुशवाहा, विधायक प्रतिनिधि रणजीत सिंह, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मंच के प्रदेश प्रवक्ता श्रवण कुमार चौधरी, मणिकांत मिश्रा, महावीर सिंह, मंडल अध्यक्ष मिथिलेश झा, प्रवीण कुमार, काली साहू, हीरा ठाकुर, पंकज झा, महिला मोर्चा की आरती देवी, रामबिलास भारती,विष्णु सहनी,शत्रुघ्न सहनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राज कुमार सहनी, विनोद चौधरी, तिरपित यादव समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।