बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 134 वी जयंती दिवस पर कर्मचारी महासंघ द्वारा दी गई श्रद्धांजलि
बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 134 वी जयंती दिवस पर कर्मचारी महासंघ द्वारा दी गई श्रद्धांजलि
बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 134 वी जयंती दिवस पर कर्मचारी महासंघ द्वारा दी गई श्रद्धांजलि
दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /
बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला शाखा दरभंगा द्वारा महासंघ कार्यालय लहेरियासराय दरभंगा में बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती दिवस पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया तथा बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का 67 वां स्थापना दिवस पर श्री बेचन राम की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसे संबोधित करते हुए महासंघ के जिला मंत्री फूल कुमार झा ने कहा कि आज के दिन ही 14 अप्रैल 1958 को बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की स्थापना की गई थी। 66 वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद कर्मचारियों को सभी प्रकार की सुविधा राज्य सरकार से प्राप्त हुआ। चाहे परिवारिक पेंशन,महंगाई भत्ता,केंद्र के समान वेतन,आवास भत्ता,चिकित्सा भत्ता,अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति का प्रावधान कराया। परंतु आज हमारे प्राप्त सुविधाओं को समाप्त करने की कार्रवाई की जा रही है। बाबा साहब द्वारा बताए गए,बनाए गए भारतीय संविधान द्वारा प्राप्त जनवादी अधिकार पर हमला किया जा रहा है।संविधान द्वारा प्राप्त हड़ताल के अधिकार को छीना जा रहा है। हमें संगठन को मजबूत करना है। बाबा साहब ने कहा था कि शिक्षित बनो परंतु शिक्षा व्यवस्था को ही चौपट किया जा रहा है। इतिहास से छेड़छाड़ किया जा रहा है।सरकार ने शिक्षा को निजी करने पर अमादा है। बाबा साहब ने कहा था कि गणतंत्र मतलब एक ऐसा तंत्र जहां जनता अपनी आवाज को स्वयं चुनेगा।संविधान का अर्थ होता है समान विधान जहां समाज में कोई भेदभाव ना हो। सभी को अपनी बात रखने की आजादी हो। परंतु आज इन सभी प्रावधानों को तार-तार किया जा रहा है।इस अवसर पर मोहम्मद ईशा खान,अरविंद कुमार राय,फकीरा पासवान,परमेश्वर राम,वीरेंद्र पासवान,ताराकांत पाठक,अश्वनी कुमार झा,सीताराम पासवान,प्रणव कुमार झा,राजेन्द्र मोची,सिकंदर राम,अरुण कुमार झा,दिनेश कुमार आडवाणी,आदि ने विचार व्यक्त करते हुए बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।