नगर पंचायत में अवैध रूप से खड़ी गाड़ी का कट रहा धड़ाधड़ चालान,

अगर आप भी नगर पंचायत भरवाड़ा में जहा रहा खड़ी कर रहे है गाड़ी तो हो जाये सावधान।

दस्तक 7मीडिया ,सिंहवाड़ा संवाददाता  /

नगर पंचायत भरवाड़ा में जाम की समस्या से निपटने के लिए पुलिस ने नया तरकीब अपनाया है।नगर पंचायत भरवारा के मुख्य सड़को पर जहा तहा अवैध रूप से वाहन पार्किंग करने वाले वाहन मालिको से पुलिस अब सख्ती से निपटना शुरू कर दी है। मंगलवार की शाम पुलिस ने बेतरीके ढंग सड़क पर खड़े किए गए 6 गाड़ियो का ऑनलाइन चालान काटा हैं ऑनलाइन चालान काटने की सूचना मिलते ही वाहन मालिको में हड़कंप मच गया। पुलिस के सख्त रवैये देख कई वाहन चालक तुरंत अपना अपना गाड़ी सड़क से हटाकर रफूचक्कर हो गए। बताते चले कि नगर पंचायत भरवारा में जाम की समस्या विकराल होती जा रही है। सड़को पर दोनों साइड अतिक्रमण होने के कारण खरीददारी करने आए ग्राहक सड़क पर ही जहा तहा अपनी गाड़ी को पार्किंग में लगा देते है जिसके कारण बाजार में रह रह कर जाम लगता है। थाना अध्यक्ष रणजीत कुमार चौधरी ने स्थानीय दुकानदारों से अपील करते हुए कहा की वो रात के नौ बजे मार्केट में गाड़ी से सामान लोड और अनलोड करावे जिसके कारण जाम की समस्या से हद तक छुटकारा पाया जा सके । वही उन्होंने कहा की बाइक चालक भी सड़क पर वाहन नहीं पार्क करे नहीं तो लगातार अभियान चलाकर ऑनलाइन चालान काटा जाएगा। ट्रैफिक नियम का वाहन चालक पालन करते हुए अपनी अपनी वाहन को सड़क पर नहीं लगाएं जिसके कारण राहगीर और आम लोगो को भी हद तक सड़क जाम से छुटकारा पाया जा सकता हैं। बताते चले कि सड़क की कम चौड़ायी होने के कारण और अतिक्रमण की वजह से नगर पंचायत में जाम विकराल रूप धारण कर रही है इस भीषण गर्मी में जाम में फँसकर लोग बिलबिलाते रहते है।