9 महिलाएं और एक युवक गिरफ्तार, पलक झपकते ही भीड़ में उड़ा देती हैं चेन-मोबाइल।

 

पुलिस हिरासत में महिलाओं का गैंग।
कानपुर के पनकी मंदिर में ताबड़तोड़ मोबाइल, पर्स और चेन स्नेचिंग करने वाली महिलाओं के गिरोह को पुलिस ने पकड़ लिया। गैंग में 9 महिलाएं और एक 19 साल का युवक है।

गोरखपुर और संतकबीरनगर की शातिर महिलाओं का गैंग एक महीने से कानपुर में वारदातों को अंजाम दे रहा था। कम उम्र की महिलाएं होने के चलते कोई उन पर शक नहीं करता था, लेकिन सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने पूरे गैंग का भंडाफोड़ करके सभी को जेल भेज दिया।

महिला होने के चलते गैंग पर शक नहीं करते थे लोग पनकी थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि नवरात्रि शुरू होते ही पनकी मंदिर में ताबड़तोड़ चेन स्नेचिंग, पर्स और मोबाइल चोरी की वारदात होने लगी थी। पुलिस मामले में रिपोर्ट दर्ज करके गैंग के पीछे लगी हुई थी।

मंदिर के गर्भगृह में सबसे ज्यादा और भीड़ वाले प्वाइंट पर वारदातें हो रही थीं। सीसीटीवी जांच के दौरान कुछ महिलाओं को चिह्नित किया। इसके बाद गैंग की एक महिला को सिविल ड्रेस में मौजूद महिला कॉन्स्टेबल ने दबोच लिया। उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने पूरे गैंग की 9 महिलाओं और एक युवक को अरेस्ट कर लिया।

 

 

गैंग की महिलाओं ने बताया- वह गोरखपुर, संतकबीरनगर और महाराजगंज की रहने वाली हैं। जिन जिलों में मेला और मंदिर में भीड़ होती है। वहां पर रुककर ताबड़तोड़ वारदातों को अंजाम देने के बाद दूसरे ठिकाने पर निकल जाती हैं। इसलिए पुलिस उन तक पहुंच नहीं पाती है। तलाशी में महिलाओं के पास से 14 हजार 500 रुपए बरामद हुआ है। पुलिस ने इन सभी को कोर्ट में पेश करने के बाद सोमवार को जेल भेज दिया।

गैंग के ये लोग हुए अरेस्ट

सुनीता पत्नी राहुल निवासी गोपलापुर थाना कैम्पियरगंज जिला गोरखपुर उम्र 20 वर्ष
आरती पुत्री मसनाहे निवासी अमरहा थाना धरमसिघवा जिला संतकबीरनगर उम्र करीब 19 वर्ष

 

पाना पत्नी कमलेश निवासी अमरहा थाना धरमसिघवा जिला संतकबीरनगर उम्र करीब 30 वर्ष
चांदनी पत्नी प्रमोद निवासी वेदूखोर थाना महुली जिला संतकबीरनगर उम्र करीब 28 वर्ष
पिन्की उर्फ शकीला पत्नी अर्जुन निवासी लोटन थाना कुल्ही जिला महाराजगंज उम्र करीब 20 वर्ष
अक्को उर्फ गीता पत्नी जमुना निवासी अमरहा नगरा थाना धरमसिघवा जिला संतकबीर नगर उम्र करीब 30 वर्ष 07. शीला देवी पत्नी हरीचन्द्र निवासी जंगल रुम बहुरहवा थाना खलीलावाद जिला संतकबीर नगर उम्र करीब 35 वर्ष

 

 

चन्नी देवी पत्नी टुनटुन निवासी अमरहा थाना धरमसिघवा जिला संतकबीर नगर उम्र करीब 32 वर्ष
शीला उर्फ सुमित्रा पत्नी अजय निवासी इतउवा थाना धरमसिघवा जिला संतकबीर नगर उम्र करीब 25 वर्ष
राहुल पुत्र मुन्ना प्रधान निवासी गोपलापुर थाना कैम्पियरगंज जिला गोरखपुर उम्र करीब 19 वर्ष।