नववर्ष प्रतिपदा के पावन अवसर पर संघ के दृष्टि से बेनीपुर जिला अंतर्गत अलीनगर विधानसभा में आरएसएस की ओर से पथ संचलन कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

दस्तक7मिडिया, अलीनगर, दरभंगा।

नववर्ष प्रतिपदा के पावन अवसर पर संघ के दृष्टि से बेनीपुर जिला अंतर्गत अलीनगर में आरएसएस की ओर से पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के बौद्धिककर्ता राजेश कुमार विभाग प्रचार प्रमुख दरभंगा,सनोज नायक विभाग कार्यवाह दरभंगा, सुरेश कुमार महतो सह जिला संघ चालक बेनीपुर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आनंद चौपाल ने की इस दौरान राजेश कुमार ने अपने संभाषण में कहा की राष्ट्रवाद और हिंदुत्व की भावना एक दूसरे के पूरक हैं, हम जब हिन्दू राष्ट्र की बात करते हैं तो मां भारती को सशक्त करने की बात करते हैं।हमारे लिए राष्ट्र प्रथम है। वहीँ सनोज नायक ने कहा की सम्पूर्ण विश्व आज भारत की तरफ उम्मीद लगा कर देखता है। सुरेश कुमार महतो ने कहा की संघ के लिए सेवा, समाज की सेवा, राष्ट्र की सेवा सर्वोपरी है। दरभंगा पूर्वी भाजपा अध्यक्ष विनय पासवान ने कहा की ये सत्र और कार्यक्रम अत्यधिक उपयोगी है। भाजपा किसान मोर्चे के जिलाध्यक्ष संजय सिंह पप्पू सिंह ने कहा की आने वाले कुछ समय में संघ का शताब्दी वर्ष समारोह आयोजित होने वाला है। अपने 100 साल की इस यात्रा में संघ ने राष्ट्र को बहुत कुछ समर्पित किया है। संघ के कार्यकर्त्ता निश्वार्थ सेवा करने में विश्वास करते हैं। मौके पर जिला कार्यवाह बेनीपुर सतेंद्र सिंह,मुख्य शिक्षक संतोष कुमार झा, प्रार्थना वाचक हरि सहनी, विनय कुमार झा अधिवक्ता परिषद प्रांत उपाध्यक्ष, राजनारायण यादव अधिवक्ता,कौशल किशोर,भाजपा दरभंगा पूर्वी जिलाध्यक्ष विनय पासवान,श्रवण चौधरी, रविन्द्र सिंह सह जिला शारीरिक प्रमुख एवं कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।