चालक सिपाही के साथ मारपीट के आरोप में जांचोपरांत एसएसपी ने फेंकला थाना अध्यक्ष को   किया पुलिस लाईन हाजिर।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेडडी जला रेडडी ने फेंकला थानाध्यक्ष को लाईन हाजिर कर दिया हें।

फेकला थाना में पदस्थापित चालक सिपाही देव कुमार पासवान ने थानाध्यक्ष मोती कुमार पर मारपीट और जाति सूचक गाली देने का आरोप एसएसपी से किया था।

वरीय पुलिस अधीक्षक श्री रेडडी ने कहा कि इस मामले की जांच इंस्पेक्टर से करायी गयी ,जांच में इंस्पेक्टर ने थानाध्यक्ष पर लगाए आरोपों को सही बताया।जांच रिपोर्ट के आधार पर फेंकला थानाध्यक्ष को लाईन हाजिर किया गया हें।

चालक देव कुमार पासवान का आरोप था  कि थानाध्यक्ष ने उन्हें थप्पड़ मारा और जाति सूचक गाली दी हालांकि थानाध्यक्ष ने इस बात से इनकार किया लेकिन एसएसपी द्वारा इंस्पेक्टर से करायी गई जांच में मारपीट का मामला सही पाया गया।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को ही फेंकला थाना के थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी और तीन दिन बाद ही थानाध्यक्ष को लाईन हाजिर कर दिया।वरीय पुलिस अधीक्षक ने निलंबन की पुष्टि नहीं की हें।