पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार ने छः पुलिस पदाधिकारियों को इधर से उधर कर दिया हैं। इसमें बहादुरपुर के अपर थानाध्यक्ष
मुकेश कुमार मंडल को सिंहवाड़ा का थानाध्यक्ष बनाया गया हैं। पुअनि अमरनाथ प्रसाद को पुलिस अनुसंधान इकाई से सकतपुर थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया हैं। पुअनि नीतू कुमारी को बहादुरपुर अनुसंधान इकाई से बहादुरपुर थाना मे पदस्थापित किया गया हैं। पुअनि मौसम कुमारी को बहेड़ा थाना अनुसंधान इकाई से बहेड़ा थाना का अपर थानाध्यक्ष ,पुअनि राहुल कुमार को साईबर थाना से मब्बी ओपी का अपर थानाध्यक्ष सह अनुसंधान अतिरिक्त प्रभार ,पुअनि पूजा कुमारी को तकनीकी शाखा से साईबर थाना मे पदास्थापित किया गया हैं।