दरभंगा: कुशेश्वरस्थान थाना के थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह को एसएसपी ने निलंबित कर दिया था। मंगलवार को एपीएम थानाध्यक्ष हरिद्वार शर्मा को कुशेश्वरस्थान का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। कुल मिलाकर चार अफसरों का तबादला किया गया है।

कलश यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं पर पथराव की खबर के बाद दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह को निलंबित किया था। उनकी जगह एपीएम थानाध्यक्ष हरिद्वार शर्मा को कुशेश्वरस्थान थाना की जिम्मेदारी दी गई है।

एसएसपी ने चार अन्य पुलिस पदाधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी दी है। घनश्यामपुर थाना में पदस्थापित संजीत कुमार को एपीएम थानाध्यक्ष बनाया गया है।

फेकला के प्रभारी थानाध्यक्ष मोती कुमार को अब थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। मब्बी थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष सुशील कुमार को भी थानाध्यक्ष बनाया गया है। एसएसपी ने सभी अधिकारियों को जल्द योगदान देने का निर्देश दिया है।