बिरौल में मुस्लिम भाइयों का पवित्र पर्व ईद हुआ शांतिपूर्ण संपन्न। लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की दी मुबारकबाद।
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
मुस्लिम भाइयों का पवित्र पर्व ईद सोमवार को बिरौल में शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। स्थानीय थाना क्षेत्र के विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में सुबह से ही नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी।नमाज अदा करने के बाद, लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया, जो नए कपड़े पहने और खुश दिखाई दे रहे थे। उन्होंने भी अपने बड़ों से आशीर्वाद लिया और साथियों को ईद की बधाई दी।ग्रामीण एस पी आलोक एसडीओ उमेश कुमार भारती ने ईद के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बीडीओ प्रदीप कुमार झा थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह,एस आई सुभाष चन्द्र मंडल,एस आई आरती कुमारी,एस आई केशरी नंदन,एस आई ध्रुव चौधरी समेत कई पुलिस अधिकारी और पुलिस बल ने विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त लगाई, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सके। प्रखंड के सुपौल शैखपुरा, नगर पंचायत बिरौल,बलिया,अकबरपुर बेंक, साहों,अहिलबाड़ा, सहित विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों के आसपास मेले जैसा माहौल रहा,जहां बच्चों के लिए खिलौने और खाने-पीने की दुकानें सजी रहीं। लोगों ने आपस में मिठाइयां और पकवान बांटे और एक-दूसरे के घरों पर जाकर ईद की खुशियां मनाईं।इस अवसर पर कई सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी ईद की बधाई दी और क्षेत्र में अमन-चैन की कामना की। कुल मिलाकर, बिरौल में ईद का पर्व बड़े ही उत्साह और शांति के साथ संपन्न हुआ, जो आपसी भाईचारे और सद्भाव का प्रतीक बना।
