दरभंगा जिला के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र अंतर्गत दो समुदायों के बीच हुए आपसी झड़प में पुलिस ने अपनी सूझ बूझ से कराया शांत,दोनों पक्षों के लोंगों को चिन्हित कर होगी कारवाई।
दरभंगा जिला के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र अंतर्गत दो समुदायों के बीच हुए आपसी झड़प में पुलिस ने अपनी सूझ बूझ से कराया शांत,दोनों पक्षों के लोंगों को चिन्हित कर होगी कारवाई।
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
दरभंगा जिला के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केवटगामा पछियारी गांव में रविवार को दो समुदायों के बीच आपसी झड़प हुई ।
उक्त सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए कुशेश्वरस्थान थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और अपनी सूझ -बूझ के कारण मामले को शांत कराया।
उक्त मामले में दोनों पक्षों के उपद्रवी तत्वों को चिन्हित कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
स्थिति सामान्य है, निगरानी रखी जा रही है।