हायाघाट थाना क्षेत्र के छतौना गांव में आग लगने से 15घर जलकर खाक ,एक बच्चे की हो गई मौत।
दस्तक 7मीडिया ,हनुमाननगर /
हायाघाट थाना क्षेत्र के छतौना गांव में महज थोड़ी सी लापरवाही के कारण भीषण आग लग गई। इस हादसे में जहां गरीबों के 15 घर जलकर खाक हो गए। वहीं आग की चपेटे में आकर विजय यादव के 4 साल के बेटे ऋषि कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जाता है कि विजय यादव के घर से निकली चिंगारी ने विकराल रुप धारण कर लिया। देखते हीं देखते आग की लपटों ने तेजी से आसपास के घरों को अपने लपेटे में ले लिया। इस अग्निकांड में राजनारायण यादव, तेज नारायण यादव, इंदल यादव, कैलाश यादव, अमरजीत यादव, रोशन यादव समेत 15 लोगों के घर और उसमें रखा सारा सामान पूरी तरह जल गए। इस अग्नि कांड में लाखों की संपत्ति खाक हो गई।स्थानीय ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की। सूचना पर जिला से अग्निशमन दस्ता पहुंचा। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

