प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन देश का सबसे बड़ा संगठन ,दो लाख विद्यालय ने ले रखी हैं सदस्यता ,आम सभा की बैठक मे स्थानीय स्कूलों को भी सदस्यता लेने की दी सलाह।
प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन देश का सबसे बड़ा संगठन ,दो लाख विद्यालय ने ले रखी हैं सदस्यता ,आम सभा की बैठक मे स्थानीय स्कूलों को भी सदस्यता लेने की दी सलाह।
प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन इंडिया की जिला शाखा दरभंगा के आम सभा की बैठक गंगासागर मुहल्ला स्थित वुडबाईन मोडर्न स्कूल के सभागार में आयोजित की गई।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सैयद शमायल अहमद, राष्ट्रीय सलाहकार डॉ श्याम नारायण कुंवर, संयुक्त सचिव बिहार कन्हैया प्रसाद, मधुबनी के जिला अध्यक्ष देवानन्द झा, समस्तीपुर के जिला अध्यक्ष सदन कुमार मिश्र, सीतामढ़ी के जिला अध्यक्ष बिट्टू विश्वास, अररिया के जिला अध्यक्ष कुमार अनूप, कार्यकारी जिलाध्यक्ष अजीत कुमार सिन्हा अतिथि के रूप में मंचासीन थे। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष, अन्य अतिथियों सहित दरभंगा शाखा की संरक्षक डॉ मधुरिमा सिन्हा एवं डॉ नसरीन नवाब, जिला सचिव हीरा कुमार झा एवं अबू बकर आब्दी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
अतिथियों के सम्मान में वुडबाईन मोडर्न स्कूल की छात्राओं द्वारा भव्य स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया एवं प्राचार्या डॉ नसरीन नवाब ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया।
एसोसिएशन के सभी सदस्यों के द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अन्य अतिथियों का मिथिला परंपरानुसार पाग, दोपटा और मोमेंटो से सम्मानित किया गया।
एसोसिएशन की संरक्षक डॉ मधुरिमा सिन्हा ने अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति आभार प्रकट किया एवं एसोसिएशन की मजबूती के लिए कई सुझाव दी।
एसोसिएशन के जिला सचिव हीरा कुमार झा ने दरभंगा शाखा की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए कुछ महत्त्वपूर्ण बिन्दुओं की ओर राष्ट्रीय अध्यक्ष का ध्यान आकृष्ट किया। जिसमें मुख्य रूप से आर टी ई एक्ट के तहत निजी विद्यालयों में लिए जा रहे नामांकन की प्रक्रिया, बी पी एल कार्डधारियों की उचित पहचान हेतु विभाग से स्पष्ट मार्गदर्शन एवं इसके एवज में राज्य सरकार द्वारा प्रतिपूर्ति राशि भुगतान में हो रही लापरवाही, मनमाने ढंग से आधे अधूरे विद्यालयों को ही भुगतान करना, शेष वंचित विद्यालयों को शीघ्र प्रतिपूर्ति राशि का भुगतान सुनिश्चित करना है। इसके साथ ही बिहार सरकार द्वारा आयोजित होने वाली सभी परीक्षाओं में निजी विद्यालयों के परीक्षा केंद्र पर संबंधित विद्यालय के प्राचार्य को ही केन्द्राधीक्षक एवं शिक्षकों को वीक्षक के रूप नियुक्त करना, ताकि कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन के साथ साथ विद्यालय की परिसंपत्तियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सके। इसके अतिरिक्त एसोसिएशन के द्वारा राज्य स्तरीय परीक्षाओं का कैलेंडर और छुट्टियों का निर्धारण हो ताकि सभी विद्यालयों की गतिविधियों में समरूपता लायी जा सके। सचिव ने जिला के सभी निजी विद्यालयों से अनुरोध किया कि बिना टी सी और अंकपत्र के कोई भी विद्यालय किसी भी कक्षा में विद्यार्थियों का नामांकन नहीं लेंगे। इसका अनुपालन नहीं होने की स्थिति में दोषी विद्यालयों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने एसोसिएशन को मजबूती प्रदान करने हेतु अधिक से अधिक विद्यालयों को सदस्यता प्रदान करने हेतु अभियान चलाने की बात की।
राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद ने अपने उद्बोधन में दरभंगा शाखा में सभी स्तरों के विद्यालयों यथा- मान्यता प्राप्त एवं गैर मान्यता प्राप्त को अधिक से अधिक सदस्य बनाने हेतु मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि हमारा एसोसिएशन देश का सबसे बड़ा एसोसिएशन है, जिसके सदस्य लगभग दो लाख विद्यालय हैं। जिसके अधिकारों की रक्षा हेतु हम कृतसंकल्पित हैं। किसी भी विषम परिस्थिति में हम अपनी माँगों को पूरा करने हेतु सरकार से नजरें मिलाकर अपनी बातों को रखने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि दरभंगा जिला सचिव के द्वारा जो भी प्रस्ताव आया है, उसके लिए हमारा प्रयास अभी से ही शुरू कर दिया गया है।
कार्यक्रम को राष्ट्रीय सलाहकार डॉ श्याम नारायण कुंवर, बिहार के संयुक्त सचिव कन्हैया प्रसाद आदि ने भी संबोधित किया।
डॉन बाॅस्को स्कूल के निदेशक अबू बकर आब्दी के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में वुडबाईन मोडर्न स्कूल की छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय गीत ऐ मेरे वतन के लोगों पर प्रस्तुत भाव नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया।
उक्त कार्यक्रम में दरभंगा शाखा के सभी सदस्यों यथा- उमर खान, राघवेन्द्र कुमार, प्रमोद कुमार झा, रमण प्रधान, पंकज कुमार श्रीवास्तव, पवन कुमार राय, धर्मवीर सिंह, जीवकांत मिश्र, मनोज कुमार झा, शमीम हैदर, नवलेश कुमार चौधरी, नदीम इकबाल, संदीप कुमार सिंह, गिरिन्द्रनाथ ठाकुर, राजीव कुमार, मो० मोजम, कुशनाथ मिश्र, शुभम कुमार, मो० शमशाद नाजमी, डॉ इशरार अहमद, रजनीश कुमार झा सहित सैंकड़ों की संख्या में विद्यालय संचालक उपस्थित थे।
डॉन बाॅस्को स्कूल के प्राचार्य फहद आब्दी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पवन कुमार सहनी, राजीव कुमार सिंह सहित वुडबाईन मोडर्न स्कूल के सभी शिक्षकों एवं गैर शैक्षणिक कर्मचारियों का अतुलनीय योगदान रहा।