बिरौल थाना में ईद, रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा को लेकर 29 मार्च को शांति समिति की होगी बैठक।
बिरौल थाना में ईद, रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा को लेकर 29 मार्च को शांति समिति की होगी बैठक।
बिरौल थाना में ईद, रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा को लेकर 29 मार्च को शांति समिति की होगी बैठक।
दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।
आगामी ईद, रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा के त्योहारों को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बिरौल थाना परिसर में 29 मार्च 2025 यानी शनिवार को अपराह्न 04 बजे एक महत्वपूर्ण शांति समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। यह जानकारी बिरौल थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने दी है।थानाध्यक्ष ने बताया कि इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी उमेश कुमार भारती करेंगे। उन्होंने शांति समिति के सभी सदस्यों को इस बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि बैठक में आगामी त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने, आपसी सहयोग और समन्वय स्थापित करने, और किसी भी प्रकार की अफवाहों या असामाजिक तत्वों से सतर्क रहने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि इन त्योहारों का महत्व आपसी भाईचारे और सद्भाव को बढ़ावा देना है, और प्रशासन यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेगा कि ये पर्व शांतिपूर्वक संपन्न हों।
जल स्त्रोतों की स्वच्छता” सभी की जिम्मेदारी,गंगा स्वच्छता पखवाड़ा”अंतर्गत जिला गंगा समिति,दरभंगा द्वारा स्वच्छता जागरूकता रैली,स्वच्छता हेतु श्रमदान,नुक्कड़ नाटक एवं स्वच्छता शपथ आदि कार्यक्रम आयोजित
विधि-व्यवस्था संधारण हेतु श्री विकास कुमार सदर एस.डी.ओ.ने लगाया परीक्षा केन्द्र के 200से 300 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा