अररिया में सोमवार की सुबह एक बड़ी लूट की वारदात सामने आई है। अररिया-पूर्णिया मुख्य मार्ग पर मुसहरी टोला चौक के पास दो स्कॉर्पियो में सवार 8 हथियारबंद बदमाशों ने धान से लदे ट्रैक्टर को लूट लिया। यह घटना बरदहा थाना क्षेत्र की है।

बदमाशों ने धान से भरा ट्रैक्टर लूटा

अररिया के डेरहुआ गांव के रहने वाले रामानंद यादव ने इस मामले में नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित के मुताबिक, उनका ट्रैक्टर चालक कांग्रेस कुमार शर्मा धान बेचने के लिए गुलाब बाग मंडी जा रहा था। रास्ते में रामपुर मुसहरी टोला के पास दो कार से आए बदमाशों ने ट्रैक्टर रुकवाया।

शिकायत करने थाना पहुंचे ट्रैक्टर चालक की फोटो
पीड़ितों को बंधक बनाकर शहर में घुमाया

बदमाशों ने चालक और मालिक को ट्रैक्टर से उतारकर आंखों में पट्टी बांध दी। फिर उन्हें स्कॉर्पियो में बैठाकर करीब दो-तीन घंटे तक शहर में घुमाया। बाद में उन्हें जीरो माइल के पास छोड़ दिया।

बदमाशों ने कहा था कि धान उतारने के बाद ट्रैक्टर को गोढ़ी चौक नहर के पास छोड़ देंगे। जब दोनों वहां पहुंचे तो ट्रैक्टर नहीं मिला। इसके बाद पीड़ितों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस जांच में जुटी, जल्द गिरफ्तार का दावा

पीड़ितों का लूटा गया आईसर ट्रैक्टर (नंबर BR38GA6039) रामानंद की पत्नी ललिता देवी के नाम रजिस्टर्ड है। नगर थाना अध्यक्ष मनीष कुमार रजक ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच में जुटी है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।