विशनपुर थाना के मुस्तफापुर गांव के गाछी मे अज्ञात अपराधियों ने मिथिलेश के सिर मे मारी गोली ,डीएमसीएच मे भर्ती।
विशनपुर थाना के मुस्तफापुर गांव के गाछी मे अज्ञात अपराधियों ने मिथिलेश के सिर मे मारी गोली ,डीएमसीएच मे भर्ती।
विशनपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर गांव के एक गाछी मे तीस वर्षीय युवक को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जख्मी को डीएमसीएच पहुंचाया हैं जहां चिकित्सकों ने उसका इलाज करना शुरू कर दिया हैं हालांकि उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई हैं।
बताया जा रहा हैं कि उक्त जख्मी समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के जटमलपुर निवासी दरेस राय का पुत्र मिथिलेश हैं जिसे सिर मे अपराधियों ने गोली मारी हैं। डीएमसीएच मे उपचार के बाद अभी खबर मिल रही हैं कि उसे आर बी मेमोरियल अस्पताल मे भर्ती कराया जा रहा हैं ।
इस मामले मे थानाध्यक्ष अकरम खुर्शीद ने बताया कि मिथिलेश का ननिहाल मुस्तफापुर हैं और ननिहाल मे ही रहता हैं। उन्होंने कहा कि अपराधियों के बारे मे पता किया जा रहा हैं जल्द ही मामले का उदभेदन किया जाएगा।
कुछ लोग बताते हैं कि अपराधियों ने जहां मिथिलेश को गोली मारी थी वहां काफी खून गिरा था लेकिन जहां खून गिरा था वहां खून पर मट्टी डाल दी गई हैं। अब सवाल उठता हैं कि आखिर खून पर मट्टी किसने डाला होगा ?कहीं अपराधकर्मी उसी गांव का तो नहीं ?
पुलिस को मिथिलेश या उसके ननिहाल वालों से जानकारी लेना पड़ेगा या गहन छानबीन करना होगा कि पूर्व मे मिथिलेश का किसी से झंझट तो नहीं हैं ?या फिर कहीं प्रेम प्रसंग तो नहीं ?या फिर नानी के सम्पति पर हक जताने वाला कोई शातिर तो नहीं ?हालांकि थानाध्यक्ष अकरम खुर्शीद ने कहा कि पुलिस बारीकी से जांच कर रही हैं।