विश्वविद्यालय थाना की पुलिस ने आजम नगर मुहल्ला से संजय कुमार महतो के पुत्र विशाल कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं। गुप्त सूचना पर पुलिस ने आजमनगर मुहल्ला मे विशाल के घर चार बोतल शराब बरामद की इसमें एक बोतल इम्पेरियल ब्लू ,ऑफीसर चॉइस एक बोतल एवं चार पीस फ्रूटी शराब बरामद की।
वहीं दूसरी और सुपौल जिले मे दर्ज एक मामले 234/22 के आरोपी को लक्ष्मी सागर मुहल्ला से अशोक यादव के पुत्र शिव शंकर यादव को गिरफ्तार किया हैं। दरअसल सुपौल जिला के निर्मली थाना का यह मामला था। इस मामले मे सब इंस्पेक्टर शिव मुनी राय दरभंगा आकर विश्वविद्यालय थाना की मदद से अशोक यादव को गिरफ्तार कर अपने साथ लेकर चली गई।