मुजफ्फरपुर के एसएसपी ने 14पुलिस पदाधिकारियों की पोस्टिंग की हैं इसमें कई पुलिस पदाधिकारियों को थानाध्यक्ष के पद पर तैनात किया गया हैं। पुनि रोहन कुमार को पुलिस केन्द्र से पुनि सह थानाध्यक्ष अहियापुर थाना ,पुनि कुंदन कुमार को प्रभारी अभियोजन कोषांग से पुनि सह थानाध्यक्ष सदर थाना ,पुनि विजय कुमार को सदर अंचल से पुनि सह थानाध्यक्ष नगर थाना ,पुनि राकेश कुमार को सकरा अंचल से पुनि सह थानाध्यक्ष मिठनपुरा थाना ,पुनि एस अरसद नौमान को प्रभारी कोर्ट से पुनि सह थानाध्यक्ष विश्वविद्यालय थाना ,पुनि रणधीर कुमार को विवि थानाध्यक्ष से अंचल निरीक्षक सकरा अंचल ,पुअनि शशि भूषण कुमार को काजीमहम्मदपुर थाना मे ही थानाध्यक्ष ,पुअनि रंजना वर्मा को बोचहां थाना से थानाध्यक्ष बेला थाना ,पुअनि अरविन्द प्रसाद को बोचहां थाना अध्यक्ष से कांटी थानाध्यक्ष ,पुअनि मो आलम को अहियापुर थाना से थानाध्यक्ष ब्रह्मपुरा थाना ,पुअनि अनिल राम को मीनापुर थाना से बोचहां थानाध्यक्ष ,पुअनि रंजीत कुमार को बोचहां थाना का अपर थानाध्यक्ष ,पुअनि अभिषेक कुमार गुप्ता को ब्रह्मपुरा थाने मे ही अपर थानाध्यक्ष ,पुअनि लाल किशोर गुप्ता को नगर थाना से डी आई यू एवं पुअनि संदीप रजक को ब्रह्मपुरा थाना से अपर थानाध्यक्ष मिठनपुरा थाना मे अगले आदेश तक पदस्थापित किया गया हैं।