आगामी 08 मार्च 2025 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक बैंक ऋण संबंधी मामलों के निष्पादन के लिए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री विनोद कुमार तिवारी ने बैंक अधिकारियों के साथ बैठक किया।
*उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बैंक ऋण बकायादारों का चयन कर सूची तैयार करें।*
*तत्पश्चात बकायेदारों के नाम नोटिस बनाकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय में जमा करें।नोटिस बनाते समय सावधानी पूर्वक बकायादारों के नाम,पता एवं बकाया राशि का उल्लेख नोटिस में दर्शायें।*
*जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बैंक अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि लोक अदालत संबंधी प्रचार प्रसार के लिए बैंक के अंदर और बाहर नोटिस,बैनर आदि लगायें।*
ऋण वसूली अभिकर्ताओं के जरिए डोर टू डोर जागरूकता अभियान चलायें,ऋण चुकता करने के लिए आकर्षक छूट इत्यादि की जानकारी आम लोगों तक पहुंचायें।
*जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव श्री रंजन देव ने बैंक अधिकारियों से कहा की चयनित बकायादारों की सूची अविलंब जमा करें।
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए हरसंभव प्रयास करें। पिछले लोक अदालतों की तुलना में बेहतर परिणाम के लिए कार्य करें।
बैठक में मौजूद सभी अधिकारियों ने निर्देशित सभी कार्यों को करने की बात कही।
मद्य निषेध विभाग के उपायुक्त ने सदर अंचल का किया निरीक्षण ,कहा कि वर्दी मे डयूटी एवं छापेमारी करें ,शिकायत मिलने पर की जाएगी कारवाई। शराब की सूचना पर तुरंत करें कारवाई :उपायुक्त