बेनीपुर बार एसोसियेशन के पूर्व महासचिव ने मतदाताओं का किया आभार प्रकट ,कहा चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी नहीं होने से उठते है कई सवाल।

दस्तक 7मीडिया /बेनीपुर 

बेनीपुर बार एसोसियेशन मे पदों पर चुनाव के बाद पूर्व महासचिव सुशील कुमार चौधरी ने सभी मतदाताओं का आभार प्रकट किया है।उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं ने मुझे वोट किया और जिन्होंने वोट नहीं किया दोनों का शुक्रगुजार हुं और हमेशा रहूंगा।

उन्होंने मतदाताओं को साधुवाद देते हुये कहा कि इन्हीं मतदाताओं की वजह से उन्हें भरपूर शक्ति मिलती है जिस कारण वे कुव्यवस्थाओ से लड़ते रहें है।

उन्होंने कहा कि जीतें हुये उम्मीदवार बेनीपुर के क्षेत्राधिकार का विस्तार एंव न्यायालय में उत्पाद न्यायालय के गठन हेतु संघर्ष करेंगे। कहा कि जिस तरह बिहार राज्य विधिज्ञ परिषद पटना के द्वारा मांडल रूल्स के विरुद्ध अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित के बाद बिना कोई प्रतिवेदन एसोसिएशन से मांगे, आठ मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने का आदेश दिया वह अति निंदनीय है तथा नियम के प्रतिकूल है ,तथा पूर्व में विधिज्ञ परिषद पटना के द्वारा ऐसे अधिवक्ताओं का नाम मतदाता सुची में नाम जोड़ने का आदेश दिया गया था जो बेनीपुर बार एसोसिएशन के सदस्य भी नहीं थे।अधिवक्ता श्री  चौधरी ने कहा कि अधिवक्ताओं ने बिहार राज्य विधिज्ञ परिषद पटना से कहा गया था कि उनका नाम भी मतदाता सूची में शामिल का जाए लेकिन बिहार राज्य विधिज्ञ परिषद पटना के द्वारा पीक एण्ड चुज के आधार पर मात्र आठ अधिवक्ताओं का नाम जोड़ने का आदेश निर्वाची पदाधिकारी को दिया। उन्होंने कहा कि निर्वाची पदाधिकारी से आवेदन के माध्यम से परिणाम पत्रक प्रारंभिक अंतिम एंव पूरक मतदाता सूची चुनावी कार्यक्रम कि अभिप्रमाणित प्रति उपसद कराने को कहा गया है  ताकि चुनाव याचिका बिहार राज्य विधिज्ञ परिषद पटना में ससमय दाखिल कर सकूं।