जिलाधिकारी ने प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा की  गई घोषणाओं के बाबत दीं जानकारी ,कहा घोषणा के दौरान सात योजनाओं मे चार योजनाओं को मंत्री परिषद की बैठक मे मिल गई मंजूरी।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

जिलाधिकारी  राजीव रौशन के द्वारा 11 जनवरी 2025 को प्रगति यात्रा के दौरान माननीय मुख्यमंत्री बिहार श्री नीतीश कुमार जी ने जिला में 09 योजनाओं की घोषणा कि जिसको , अल्पकाल में 04 फरवरी 2025 को मंत्रीपरिषद द्वारा स्वीकृति दी गई, जिसको आज संवाददाता को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणा के आलोक में नगर निगम दरभंगा क्षेत्र अंतर्गत *बस स्टैंड निर्माण हेतु 83 करोड़ 77 लाख 88 हजार 230 रुपये ,दरभंगा बस स्टैंड निर्माण की स्वीकृति प्रदान करते हुए कार्यकारी एजेंसी के रूप में राज्य सरकार के उपक्रम बुडको को नामित किया गया है।
इसी प्रकार दरभंगा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत *गंगासागर, हराही एवं दिग्गी झीलों के Rejuvenation के लिए 75 करोड़ 88 लाख 21 हजार 262 रुपये की योजना को स्वीकृति प्रदान की गई* ।कार्यकारी एजेंसी के रूप में राज्य सरकार के उपक्रम बुडको को नामित किया गया है।
दरभंगा जिला अंतर्गत *कुशेश्वरस्थान के विकास हेतु 44 करोड़ तीन लाख 26 हजार रुपये की स्वीकृति दी गई*।
राज्य स्कीम अंतर्गत मिथिला संस्कृति स्नातकोत्तर अध्ययन एवं शोध संस्थान दरभंगा के विभिन्न भवनों के निर्माण चाहर दीवारी निर्माण तथा परिसर के विकास हेतु 48 करोड़ 64 लख रुपये एवं संस्थान के पांडुलिपियों के संरक्षण हेतु 08 करोड़ 16 लाख 56 हजार रूपये अर्थात कुल 56 करोड़ 80 लाख 56 हजार रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।

पथ प्रमंडल बेनीपुर अंतर्गत *आसमा पुल दरभंगा-कुशेश्वरस्थान पथ एसएच 56 से धबौलिया (कुशेश्वरस्थान फुलतोड़ा घाट पथ) तक बाईपास पथ कुल लंबाई 3.855 किलोमीटर के निर्माण कार्य हेतु 85 करोड़ 84 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई*।
जिला अंतर्गत *शोभन चौक एनएच 27 से अग्रोपट्टी चौक मकिया (एसएच 52) पथ भाया गगौल, बरयौल,हरिहरपुर, चमनपुर, कलिगांव, कनौर,भेलवारा,गौतम कुंड,जंगही टोला एवं बसैठा के निर्माण हेतु 216 करोड़ 23 लाख तीन हजार रूपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है*।
दरभंगा रेलवे स्टेशन से *आमस दरभंगा एक्सप्रेसवे भाया दोनार चौक, कर्पूरी चौक एवं कर्पूरी चौक से एकमी चौक भाया लहेरियासराय चौक,लोहिया चौक तक अपग्रेडेशन/ उन्नयन तथा एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण कार्य हेतु 18 सौ 68 करोड़ 87 लाख रूपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई*।

*जिलाधिकारी ने कहा की सभी आकांक्षी योजनाएं जन सरोकार के लिए काफी उपयोगी होगी। यह जिले वासियों की आकांक्षा में शामिल था,नागरिक आवश्यकता की पूर्ति होगी । जल जीवन हरियाली का प्रतीक तीन तालाबों के जीर्णोद्धार से पर्यटक क्षेत्र में काफी वृद्धि होगी। शहर को जाम से मुक्ति मिलेगी। तेज गति से विकास की रेखा खींची जा रही है। सभी स्कीम पर तेजी से कार्य चल रहा है । घोषणा को अल्पकाल में धरातल पर उतारी जा रही है। यह जिले वासियों के लिए काफी हर्ष की बात है। सभी स्वीकृत योजनाएं जिले के विकास में मिल का पत्थर साबित होगा*।।
आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में सत्येंद्र प्रसाद उपनिदेशक जनसंपर्क ,श्री प्रेम कुमार कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग के साथ कई सहायक अभियंता आदि उपस्थित थे।