भागलपुर में शुक्रवार को मां सरस्वती प्रतिमा विसर्जन में विवाद हो गया। इस दौरान 2 युवकों को चाकू मारकर घायल कर दिया गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सबौर पुलिस ने आरोपी शख्स अर्जुन को हिरासत में लिया। घटना सबौर थाना क्षेत्र के लैलख स्थित मध्य विद्यालय लैलख परिसर में हुई है।

लोगों ने घायल के परिजनों को सूचना दी। परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों घायलों को मायागंज अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

 

मायागंज अस्पताल में घायलों का चल रहा इलाज।
गुरुवार को भी हुआ था विवाद

दरअसल, गुरुवार को प्रतिमा विसर्जन के दौरान भी विवाद हुआ था। उसी विवाद को लेकर अर्जुन अपने साथियों के साथ स्कूल ग्राउंड में पहुंचा था। इसके बाद उन्होंने दोनों युवक पर हमला किया। घटना के बाद अन्य युवक मौके से फरार हो गए।

स्थानीय लोगों ने अर्जुन नामक शख्स को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है। घायल की पहचान सबौर थाना क्षेत्र के लेलख वार्ड नंबर-6 निवासी संजीव मंडल के बेटे ऋतिक कुमार (18) और रामदेव मंडल के बेटे बंटी कुमार के रूप में हुई है।

घायल ऋविक कुमार के पिता ने बताया कि कल मूर्ति विसर्जन में कुछ हुआ होगा उसी को लेकर गांव के ही अर्जुन और उनके साथियों ने हमला किया। ऋतिक घूमने के लिए मध्य विद्यालय लैलख परिसर पहुंचा था,