कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र मे शिक्षक की हुई हत्या के मामले मे पुलिस ने किया पर्दाफाश ,घटना मे कारित एक कट्टा ,एक गोली ,लाल अपाचे मोटरसाइकिल बरामद ,मोटरसाइकिल पर सवार बदमाश गिरफ्तार।ग्रामीण एसपी ने प्रेस वार्ता कर दीं जानकारी।
दस्तक 7मीडिया ,कुशेश्वरस्थान /
कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र मे शिक्षक की हत्या मामले मे नया मोड़ आ गया है।दरभंगा पुलिस की तत्परता ने इस घटना मे शामिल सभी लोंगों चिन्हित कर लिया है और एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी पुलिस की कड़ी मेहनत का नतीजा है।अनुसंधान के क्रम मे पुलिस को पता चला है कि इस हत्या मे एक नहीं दो मोटरसाइकिल का इस्तेमाल हुआ है जिसमें चार बदमाश है।सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन के बाद पुलिस ने यह खुलासा किया है।सीसीटीवी फुटेज मे जो लाल रंग की मोटरसाइकिल अपाचे दिख रहा था उसपर सवार अपराधी की पहचान सहरसा जिले के कनरिया थाना के तिलाठ गांव निवासी बिन्देश्वरी यादव उर्फ बिनोद के पुत्र मुकेश यादव के रूप मे हुई।स्थानीय पुलिस ने बिरौल के डीएसपी मनीष चंद्र चौधरी के नेतृत्व मे वाहन चेकिंग के दौरान उस मोटरसाइकिल के साथ मुकेश यादव को गिरफ्तार किया।पूछताछ मे उसने अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुये तीन अन्य का नाम भी पुलिस को बता दिया है।प्रेस वार्ता कर इन बातों की जानकारी ग्रामीण एसपी आलोक ने दिया है।

