दरभंगा जिला के साइबर थाना द्वारा साइबर ठगी के मामले में 1,00,968/- रुपया वादी को किया गया वापस।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

दरभंगा जिला के साईबर थाने की पुलिस ने करीब एक लाख रुपये ठगी के मामले मे वादी को पैसें लौटाकर उसे बड़ी राहत दे दीं है।

बता दे कि 01जनवरी 24 से 30सितंबर 24 के बीच  वादी मुन्नी देवी पति गोविंद यादव सा० तालिबपुर थाना बिरौल जिला दरभंगा के खाता से 1,00,968 रुपया की साइबर ठगी के द्वारा अवैध निकासी कर ली गई थी।
उक्त घटना में वादी के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए पूर्व में एक अभियुक्त पिंटू कुमार को गया जिला से गिरफ्तारी की गई थी।
आज दिनांक 05.02.2025 को कुल साइबर फ्रॉड की राशि 1,00,968/- रुपया माननीय न्यायालय के आदेश के आलोक में वादी मुन्नी देवी को साइबर थाना के द्वारा वापस किया गया।