किशनगंज के कोचाधामन थाना क्षेत्र के सपटिया बिशनपुर चौक के पास फोरलेन पर मंगलवार की सुबह घने कोहरे के कारण दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह के समय छाए घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी बेहद कम थी। दोनों ट्रक तेज रफ्तार में थे और कोहरे के चलते चालक एक-दूसरे के वाहन को देख नहीं पाए, जिससे जबरदस्त टक्कर हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल चालक को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।
इस घटना के बाद पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि कोहरे के मौसम में विशेष सावधानी बरतें। वाहन की गति धीमी रखें और फॉग लाइट्स का इस्तेमाल करें। साथ ही यह घटना सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की अहमियत को भी दर्शाती है।
