गंगासागर तालाब में मिला 40 वर्षीय युवक का शव,लोंगों की उमड़ी भीड़।

दस्तक 7मीडिया ,हायाघाट संवाददाता /कृष्ण भगवान चौधरी 

एक तरफ सरस्वती पूजा को लेकर लोंगों के बीच चहल कदमी थी वहीं दूसरी और हायाघाट प्रखंड क्षेत्र के होरलपट्टी गांव स्थित गंगा सागर तालाब में अहले सुबह लाश मिलने की खबर से चारों तरफ सनसनी फैल गई। तालाब में लाश की सूचना पर आसपास के लोग उसे देखने के लिए उमड़ पड़े। वहीं लाश की सूचना स्थानीय लोगों ने एपीएम थाना को भी दिया। जिसके बाद पहुंची पुलिस ने लाश को तालाब से निकाल कर उसे पोस्टमार्टम के लिये डीएमसीएच भेज दिया। पुलिस द्वारा शव को भेजे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी। लेकिन बाद में शव की पहचान सहोडा गांव निवासी महेश्वर शर्मा के पुत्र विक्रम शर्मा (40 वर्ष) के रुप में हो पाई। परिजन के मुताबिक विक्रम रविवार से ही लापता था।लापता होने के बाद परिजनों  ने काफी खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिला। आज जब बगल के गांव की तालाब में लाश मिलने की खबर मिली तो परिजन वहां पहुंचे जहां शव की शिनाख्त हुई।