तीन घंटे तक इंतजार करते रहें एसडीओ,फिर भी नहीं आयें कई सीओ और बीडीओ।

बिरौल में बिना सूचना व अनुमति के विधि व्यवस्था कार्य से अनुपस्थित रहने वाले बीडीओ, सीओ के खिलाफ एसडीओ ने वरीय अधिकारी को भेजा प्रतिवेदन।

दस्तक7मिडिया, बिरौल।

दरभंगा जिले में अपने कार्य क्षेत्र से बिना सूचना व अनुमति के अनुपस्थित रहने वाले कई बीडीओ और सीओ के खिलाफ अनुमंडल पदाधिकारी उमेश कुमार भारती ने जिला अधिकारी को प्रतिवेदन भेजा है। यह कार्रवाई अनुशासनहीनता और लापरवाही के आरोपों के बाद की गई है।अनुमंडल पदाधिकारी उमेश कुमार भारती ने बताया कि सरस्वती पूजा के मद्देनजर सभी बीडीओ और सीओ को अपने-अपने कार्य क्षेत्र में विधि व्यवस्था को लेकर उपस्थित रहने का निर्देश जिला अधिकारी के द्वारा दिया गया है। इसके बावजूद बिरौल,घनश्यामपुर, किरतपुर, कुशेश्वर स्थान प्रखंड के बीडीओ के अलावा बिरौल सीओ को छोड़ कर शेष तीन अंचलाधिकारी बिना सूचना व अनुमति के अनुपस्थित रहे। जिस कारण अनुमंडल पदाधिकारी उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए जिला अधिकारी को प्रतिवेदन भेजा गया है। अनुमंडल पदाधिकारी उमेश कुमार भारती ने बताया कि पिछले तीन घंटों से अनुपस्थित बीडीओ, सीओ को अनुमंडल मुख्यालय बुलाया जा रहा है लेकिन वे उपस्थित नहीं हुए।