किशनगंज में बंगाल की किशोरी का मिला शव, हत्यारों ने आंख तक बाहर निकाला
इधर एक अलग घटना किशनगंज जिले की सामने आयी है. जहां पोठिया थाना क्षेत्र के उदगारा नयाबस्ती गांव में एक 16 वर्षीय किशोरी का शव मकई के खेत में मिला तो सनसनी फैल गयी. किशोरी की पहचान पश्चिम बंगाल के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के लीनगर खैरबारी गांव निवासी रहीम की बेटी रहीमा बेगम के रूप में हुई है. शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. किशोरी के गर्दन एवं शरीर पर धारदार हथियार से वार करने के बाद के जख्म के निशान मिले. किशोरी की आंख भी हत्यारों ने नष्ट कर दिया था. पुलिस घटना की जांच कर रही है.