पुल के बाद सड़क की है बारी:- अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ज़मा ख़ान
कैमूर के भगवानपुर में मंत्री जमा खान का पुल निर्माण कार्य को लेकर किसानों ने किया भव्य अभिनंदन समारोह
पुल के बाद सड़क की है बारी:- अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ज़मा ख़ान
कैमूर जिलें के चैनपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जहाँ भगवानपुर प्रखण्ड अंतर्गत भाड़ाखाँड़ (सुवर्ण ) नदी पर बनने वाले पुल निर्माण कार्य को लेकर बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री सह् चैनपुर विधानसभा विधायक जमा खान के सम्मान में ग्रामीणों ने अभिनंदन सम्मान समारोह का आयोजन किया। बिहार सरकार अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री सह् चैनपुर विधायक जमा खान के आगमन होते ही ग्रामीणो ने फुल माला के साथ उनका भव्य स्वागत किया। वहीं भगवानपुर पंचायत के मुखिया सह् पैक्स अध्यक्ष उपेन्द्र पाण्डेय ने उन्हे साफा(पगड़ी) बांधकर भाराखाँड में सुवर्ण नदी पर पुल निर्माण कार्य के लिए किए गएँ उनके अथक प्रयास पर भुरी-भुरी प्रशंसा की।
बता दें कि मिली जानकारी के अनुसार भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत के लोगों का कृषि पर निर्भरता अधिक है।जिससे वें अपने परिवार का जीविकोपार्जन करते है।।वहीं टोड़ी और भगवानपुर पंचायत के अधिकांशत: लोगों का खेती बाड़ी का कार्य मोकरी खोह मौजा में पड़ता है। जहाँ बरसात के मौसम में अपने खेत पर आने-जाने के लिए किसानों को नदी पार करने में काफी कठिनाईयों का समाना करना पड़ता था।जिसको लेकर किसानों द्वारा पुर्व में प्रशासनिक अधिकारियों सहित कितने विधायक और मंत्री से गुहार लगा चुके थें। लेकिन किसी ने भी यहाँ के किसानों के समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया।
ज्ञात हो कि वर्षों बाद बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री सह् चैनपुर विधायक ज़मा ख़ान ने किसनों के इस समस्याओं और इस पीड़ा को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर किसनों की समस्याओं को बताया मुख्यमंत्री ने मंत्री जमा खान की बातों को सुनकर समस्याओं का निजात दिलाने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश मंत्री जमा खान का प्रयास आज सफल होता नजर आ रहा है।जिसको लेकर आज किसानों ने मंत्री का अभिनंदन सम्मान समारोह व उनके सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी व प्रखर वक्ता मृगेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ पिंटू और मंच का संचालन मोती राम ने किया।किसानो ने मंत्री से आग्रह किया कि जिस तरह से आपके प्रयास से पुल निर्माण कार्य का सपना पुरा हुआ।
उसी तरह से किसानों को कृषि कार्य हेतू मिलने वाले बिजली-12 घंटे प्रयाप्त नही है।जिससे किसान अपने फसल को पानी दें सकें। साथ आने-जाने वाली कच्ची सड़क को भी कालीकरण कराने का भी आग्रह किया गया।जिसे अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री द्वारा चुनाव से पहले उक्त पथ निर्माण कार्य और कालीकरण का आश्वासन भी दिया गया। मंत्री जमा खान ने कहाँ की जो भी सड़क गली-नाली के सभी अधूरे कार्यों को चुनाव से पहले सभी कार्यों को पूरा करने का आश्वासन दिया।
