26 जनवरी की सुबह शिक्षक पर गोली चलते ही इलाके में हड़कंप मच गया था। इस मामले में केस दर्ज भी हुआ लेकिन शाम होते होते पीड़ित पर भी मुकद्दमा दर्ज हो गया. वहीं थानेदार साहब सलाह दे रहे हैं कि घर जाकर बातों को मैनेज कर लो।
26 जनवरी की सुबह शिक्षक पर गोली चलते ही इलाके में हड़कंप मच गया था अन्य शिक्षक और बच्चों ने भाग कर अपनी जान बचाई थी।इस मामले में शिक्षक नवीन कुमार ने थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया था लेकिन कोई कार्रवाई तो नहीं हुई अलबता आरोपी सूरज कुमार की माता नूतन देवी ने 27 जनवरी को नवीन कुमार समेत उनके पाँच अन्य परिजनों के उपर भी मुकदमा दर्ज करा दिया।
हालांकि घटना का कारण रिश्तों से जुड़ा हुआ है। सहायक शिक्षक नवीन कुमार यादव पर फायरिंग करने वाला सूरज कुमार उसकी ममेरी बहन का पति है।बताया जा रहा है कि सूरज कुमार अक्सर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता है।इस संबंध में नवीन कुमार की ममेरी बहन चमचम कुमारी ने 22 जनवरी को परबत्ता थाना में आवेदन देकर अपने पति सूरज कुमार एवं उनके परिजनों पर दहेज के लिए शारीरिक एवं मानसिक रुप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था।लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया तथा पीड़िता को बहाने कर के लौटा दिया।पीड़िता 22 जनवरी से 25 जनवरी तक थाना का चक्कर लगाती रही तथा इस क्रम में उसने पति के मारपीट के बाद ईलाज कराने का चिकित्सीय पुर्जा भी आवेदन के साथ थाना में जमा करा दिया।
बताए चलें कि पीड़िता चमचम कुमारी ने 27 जनवरी को गोगरी के थानाध्यक्ष,सर्किल इंस्पेक्टर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक खगड़िया को पंजीकृत डाक से आवेदन भेजकर न्याय की गुहार लगाया है।वहीं पुलिस अधीक्षक खगड़िया को ईमेल से भी आवेदन भेजा गया है। बावजूद इसके आरोपी पर कोई कार्रवाई अब तक नहीं हुई है।
26 जनवरी को गोलीबारी की घटना के बाद आरोपी सूरज कुमार का हथियार के साथ सोशल मीडिया पर वायरल है।जिसमें परबत्ता पुलिस अबतक इस मामले में संज्ञान नही लिया है। चमचम कुमारी ने बताया कि थाना अध्यक्ष ने कहा कि घर जाकर बातों को मैनेज कर लो।
