गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल,दरभंगा के बच्चों ने निकाला तिरंगा मार्च

दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /

गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल,दरभंगा के बच्चों ने प्राचार्य राजीव शर्मा के साथ भव्य तिरंगा मार्च निकाला। चौक चौराहों से गुजरी यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारे गूंजते रहे। यात्रा वापस स्कूल कैंपस में विराम हुई। इस अवसर पर स्कूल की चैयरमैन डॉ. फातमा राशिद शेख ने देशवासियों को 76वां गणतंत्र दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि आइए हम न्याय,स्वतंत्रता,समानता और बंधुत्व के मूल्यों को संजोकर रखें,जिन्हें हमारा संविधान कायम रखता है। हमारा राष्ट्र निरंतर समृद्ध होता रहे।