सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आंतरिक गड़बड़ी की शिकायत को लेकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से मिले भाजपा मंडल अध्यक्ष। घंटों इंतजार करने पर भी नहीं मिले स्वास्थ्य प्रबंधक।
दस्तक7मिडिया, बिरौल दरभंगा
बिरौल अनुमंडल मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अनियमितता को लेकर जनप्रतिनिधियों ने रोष जताया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा सुविधा उपलब्ध रहने के बावजूद प्रबंधक की ओर से लापरवाही की जा रही है। जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य विभाग में अनियमितता और लापरवाही के कारण लोगों को पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। शनिवार को भाजपा उतरी मंडल अध्यक्ष पंकज झा और पूर्व अध्यक्ष रंजीत झा संयुक्त रूप से हालचाल जानने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरौल पंहुचें। जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.भगवान दास से मुलाकात कर उन्हें स्वास्थ्य केंद्र के आंतरिक व्यवस्था में हो रहे गड़बड़ी को सुधारने को कहा। इस क्रम में स्वास्थ्य प्रबंधक विनय कुमार की खोज करने पर एक कर्मी ने बताया कि वे आते ही होंगे। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने व्यवस्था में सुधार लाने का आश्वासन दिया। मंडल अध्यक्ष पंकज झा और पूर्व अध्यक्ष रंजीत झा ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में आंतरिक व्यवस्था में गड़बड़ी की सूचना मिलने पर हालचाल जानने पहुंचे हैं। जहां स्वास्थ्य कर्मी की मनमानी सामने आया है, इसके लिए स्वास्थ्य प्रबंधक विनय भुषण की खोज करने पर वे अपने कार्य से अनुपस्थित पाए गए। स्वास्थ्य प्रबंधक से मिलने के लिए घंटों इंतजार किया, लेकिन वे 12 बजे दिन तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरौल नहीं पहुंचे। इतना ही नहीं स्वास्थ्य प्रबंधक ने मेरे द्वारा किए गए फोन पर कोई जवाब नहीं दिए। साथ ही मरीजों को इन्वेलप के बदले हाथों में दबा दिया जा रहा था। पुछने पर दबा वितरण कॉउंटर के कर्मी ने बताया कि इन्वेलप उपलब्ध नहीं रहने से मरीजों के हाथों में दबा दिया जा रहा है। अध्यक्ष ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में गड़बड़ी आदि को लेकर जल्द ही एक बैठक की जाएगी। उसके बाद एक शिष्टमंडल वरीय अधिकारी से भेंट करेंगे।
