दरभंगा में अपराधियों का मनोबल आसमान पर हैं। इस कारण आये दिन आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने में उसे डर नहीं लगता। खासकर
एन एच 57पर कई घटनाएं हो चुकी हैं। मंगलवार की देर शाम फिर एक ऐसी ही घटना घटी हैं। एक मोटरसाइकिल पर तीन सवार अपराधियों ने घर जा रहें अधिवक्ता अखिलेश कुमार सिंह के पुत्र अभिषेक कुमार सिंह को तेज रफ्तार से आकर घेर लिया। अपराधियों ने पिस्टल दिखाकर उसके गाड़ी को रोका ,उसके जेब से 15हजार रुपये निकाले ,डेबिट कार्ड ,क्रेडिट कार्ड ,ड्राईविंग लाइसेंस ,गाड़ी के कागजात दो मोबाईल जिसमें एक मोबाईल में दो नंबर और एक मोवाइल में एक नंबर सहित गाड़ी लेकर फरार हो गया।अभिषेक ने इस घटना के बाद इसकी जानकारी सिमरी थानाध्यक्ष को दी। सिमरी थानाध्यक्ष ने सूचना पाते ही अपराधियों को पकड़ने का प्रयास किया इसी दौरान जब उन्होंने घटना स्थल देखा तो वह मब्बी थाना क्षेत्र की घटना थी उन्होंने मब्बी प्रभारी को भी इस घटना की जानकारी दी। अब इस घटना को लेकर जब लिखित शिकायत करने अभिषेक मब्बी ओपी पहुंचा तो ओपी अध्यक्ष ने आवेदन तो ले लिया हैं लेकिन एफआईआर अब तक दर्ज नहीं किया हैं। जानकारी के अनुसार बेंता स्थित एक अस्पताल में जन्मे पुत्र को देखकर खुशी से घर जा रहे पिता को बदमाशों ने मंगलवार की रात एनएच पर शाहपुर शोभन के बीच पिस्टल का भय दिखा कर लूट लिया।इसकी शिकायत करने पर मब्बी ओपी पुलिस ने घटना को झूठा बताकर एफआईआर दर्ज करने से मना कर दिया हैं। इस संबंध में सिमरी थाना क्षेत्र के भराठी गांव निवासी अखिलेश प्रसाद सिंह के पुत्र अभिषेक कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी बेंता स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती है। जहां मंगलवार की शाम पुत्र जन्म लिया था।अस्पताल में पत्नी और बच्चे से मिलकर वें करीब पौने नौ बजे रात में घर के लिए अपनी अपाचे बाइक से निकले । एनएच 27 पर शाहपुर रिलायंस पेट्रोल पंप से आगे बढ़े तो पीछे से एक स्प्लेंडर बाइक पर सवार तीन लोग तेजी से आकर आगे से घेर लिया और पिस्टल तान दिया।जबतक वें कुछ समझते तब तक गाड़ी का चाभी निकाल लिया।तीनो मिलकर अपने कब्जे में ले लिया और जेब से दो मोबाइल, पर्स जिसमे 15 हजार नकद, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड,ड्राइविंग लाइसेंस, गाड़ी का आरसी, आधार कार्ड, वोटर आईडी और ग्रे रंग का अपाचे बाइक नंबर बीआर06बीटी/6589 लूट कर मुजफ्फरपुर की ओर फरार हो गया।घटना स्थल से वें पैदल शोभन चौक पहुंचे। जहां से एक व्यक्ति के मदद से सिमरी थाना पहुंचे।जानकारी मिलने के बाद सिमरी थानाध्यक्ष शमशाद अहमद खान ने तुरंत अलग अलग दिशाओं में जांच शुरु कर दिया लेकिन कोई पता नही चल सका।इसके बाद घटना स्थल का मुआयना किया जो मब्बी ओपी क्षेत्र में था।इसके बाद सिमरी थानाध्यक्ष ने मब्बी ओपी में आवेदन दे कर प्राथमिकी दर्ज करने की बात कही।जब ओपी में आवेदन देने गया तो तरह तरह की बात कह कर प्राथमिकी दर्ज करने में ओपी अध्यक्ष द्वारा आनाकानी किया जाने लगा।उन्होंने अपना आवेदन ओपी में दिया लेकिन उन्हे रिसीविंग नही दिया गया।

जब्कि एसएसपी अवकाश कुमार ने कहा था कि कोई भी आवेदनकर्ता थाना पर आवेदन देता हैं तो थाना द्वारा उसे रिसीविंग कर एक प्रति देना हैं ,शिकायत मिलने पर कारवाई की जाएगी।