डीएम और एसपी के संयुक्त ब्रीफिंग में कड़ा निर्देश ,कहा कि अगर कोई भी जनप्रतिनिधियों की संलिप्तता उपद्रवियों के साथ पाई गई तो होंगे पदच्युत ,भविष्य में भी नहीं लड़ सकेंगे चुनाव।
दरभंगा जिला में उपद्रवियों द्वारा किये जा रहें उपद्रव को लेकर जिला प्रशासन हाई एलर्ट मोड में हैं।एक बार फिर कमतौल थाना क्षेत्र में हुई दो समुदाय के विवादों ने जिला प्रशासन को सकते में डाल दिया हैं। इसे लेकर डीएम और एसएसपी ने एक बार फिर ब्रीफिंग की हैं। उन्होंने कहा हैं कि इन घटनाओं में किसी जनप्रतिनिधियों की अगर संलिप्तता पायी गई तो उनके पद तो जाएंगे ही ,भविष्य में भी कभी चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। एसएसपी अवकाश कुमार ने हर एक अखाड़े के साथ एक पुलिसकर्मी को टेग करने का निर्देश दिया हैं ताकि अखाड़े के सदस्यों पर नजर रखी जाय यही नहीं किसी भी तरह के गड़बड़ी पाये जानें पर थानाध्यक्ष समेत वरीय पुलिस पदाधिकारियों या नियंत्रण कक्ष को सूचना देने का निर्देश दिया हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक धार्मिक स्थलों पर जवानों की तैनाती रहेगी। किसी पर भी अगर पुलिस को शक होता हैं तो उसे कई घंटों के लिये डिटेंन किया जायगा। उससे पूछताछ होगी और सत्यापन होने के बाद ही उसे छोड़ा जाएगा। जिलाधिकारी राजीव रोशन ने कहा कि उपद्रव करने वाले उपद्रवी को हर हाल में बक्सा नहीं जाएगा।ब्रीफिंग के दौरान यह निर्देश दिया गया हैं कि मब्बी ,कमतौल में हुये दर्ज कांड के आरोपियों को चिन्हित कर उसके विरुद्ध छापेमारी करें ,उसके मोवाइल को जब्त करें ,उसके नंबर के काल डिटेल्स का पता कर यह पता लगाये कि उसके फोन पर घटना से पहले या बाद में किसका किसका फोन आया हैं। अगर किसी नंबर से बार बार फोन आया हैं तो उस नंबर को चिन्हित कर उसका पता लगाये और उसके विरुद्ध भी कारवाई करें। एसएसपी अवकाश कुमार ने कहा कि मुहल्ले ,टोले या गांव में आये कोई भी नये लड़के हो उसकी पहचान कर उसका सत्यापन करें अगर किसी तरह का शक उसपर हैं तो तुरंत कारवाई करें। उन्होंने कहा कि हर हाल में ऐसे तत्वों पर कारवाई करें। डीएम राजीव रोशन ने कहा कि मुहर्रम के दौरान छुट्टी को रद्द कर दिया हैं। उन्होंने कहा हैं कि जीतने भी कर्मियों /पदाधिकारियों को डयूटी पर तैनात किया गया हैं वे अपने अपने डयूटी स्थल पर तैनात रहेंगे अगर कोई अपने स्थल से गायब पाये जाते हैं तो उनके विरुद्ध शख्त कारवाई होगी। यही नहीं डयूटी पर लगाये गये कर्मी /पदाधिकारी थाना को रिपोर्ट करते रहेंगे। ऐसा नहीं करने पर उन्हें भी दंडित किया जा सकता हैं।
जिले में ऐसी हो रही वारदातों को लेकर डीएम और एसएसपी शख्त हैं किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं करेंगे यह संकेत दोनों ने ब्रीफिंग के दौरान दें दिया हैं।
वहीं जिले में कई थानों की पुलिस के साथ सिटी एसपी के नेतृत्व में फलैग मार्च निकाला गया जो शहर के कई जगहों से गुजरी। इस दौरान सभी पुलिस पदाधिकारी चुस्त दुरुस्त थे।
स्पाइसजेट ने तीन दिन के नवजात संग दंपत्ति को उड़ान भरने से रोका।
कुछ तो बड़ा गड़बड़ झाला हैं ,हाउसिंग कॉलोनी से हरिपट्टी गांव तक बन रहें नालों पर उठ रहें सवाल ,पांच करोड़ की राशि से बनने वाले नहर का प्राक्कलन राशि बीस करोड़ कैसे ?कहीं स्टीमेट घोटाला तो नहीं।