जिला प्रशासन के शख्ती के बावजूद कमतौल थाना क्षेत्र में  एक मामला थमा नहीं था कि दूसरा मामला सामने आ गया। पुलिस के समक्ष एक बड़ी चुनौती हो गई हैं। अगर इस तरह उपद्रवियों द्वारा उपद्रव होता रहा तो जिला को जलने में ज्यादा देर नहीं होगी। अब ऐसे में प्रशासनिक अधिकारियों को चाहिये कि पुलिसिंग की व्यवस्था और भी चुस्त दुरुस्त करने का प्रयास करें ताकि आनेवाली अनहोनी से बचा जा सके।
सूचना मिल रही हैं कि कमतौल थाना क्षेत्र के बरियोल गांव स्थित चौक पर झंडे को लेकर विवाद फिर गहरा गया हैं लेकिन सूचना मिलते ही स्थानीय ओपी की पुलिस पहुंचकर मामले को नियंत्रित किया हैं। घटना देर रात की हैं।सूचना मिल रही हैं कि मिट्टी डालने को लेकर विवाद शुरू हुआ।कई गांव के लोग इकट्टा होकर इस कार्य को अंजाम दें रहें थे। स्थानीय लोंगों का कहना हैं कि डीजे बजाते हुये लोग आये थे। लोंगों ने जब इसका विरोध किया तो मामला बिगड़ गया। हालांकि सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस और कई पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचकर लोंगों को खदेड़ा ,देर रात तक पुलिस जमी रही ,फिलहाल मामला शांत हैं।
अभी सूचना मिल रही हैं कि कई शांति समिति के सदस्य घटना स्थल पर पहुंचे हैं साथ ही कई पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच रहें हैं। वार्ता के बाद ही कोई भी निर्णय लिया जा सकता हैं।
वरियोल चौक के कई दुकानदारों का कहना कि शांतिपूर्ण माहोल में मुहर्रम का पर्व मनाया जाता हैं और दूसरे पक्ष के लोग हमेशा से सहयोग करते आ रहें हैं। लेकिन सोमवार की देर रात डीजे बजाते हुये मट्टी के कार्यक्रम को लेकर कुछ लोंगों ने विरोध किया।दुकानदारों का कहना हैं कि बात हो ही रही थी कि एक पक्ष के लोग उग्र हो गये ,मारपीट पर उतारू हो गये ,कई घरों में तोड़फोड़ की कोशिश करने लगे।
हालांकि फिलहाल मामला पुलिस ने शांत कर दिया हैं। दोनों पक्षों की और से कई गणमान्य लोंगों को बुलाया गया हैं। शांति समिति के सदस्य और प्रशासनिक पदाधिकारी वहां मामले की शांत कराने को लेकर बातचीत कर रहें हैं।
धर्मपुर मालपट्टी गांव में लाश के अंतिम संस्कार को लेकर दो समुदाय के बीच टकराव हुआ। बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने नियंत्रित किया।
मब्बी थाना क्षेत्र और बिरौल थाना क्षेत्र में भी इसी तरह की घटना घटी। ऐसे में दरभंगा पुलिस को और भी चुस्त दुरुस्त होने की जरूरत हैं। बेहतर पुलिसिंग के प्रयास की जरूरत हैं। जिले में कई थानाध्यक्ष ऐसे हैं जिन्हें बेहतर पुलिसिंग करने के तरीकों का ज्ञान तक नहीं हैं लेकिन थानेदारी कर रहें हैं जब्कि कई पुराने और अनुभवी पुलिस पदाधिकारी अन्यत्र यानि किसी थाने या पुलिस लाइन की शोभा बढ़ा रहें हैं।

नगर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मामला शांत और नियंत्रण में हैं।उन्होंने कहा कि पुलिस शांति व्यवस्था बहाल करने के लिये हमेशा तत्पर है।