दरभंगा सिविल कोर्ट के सीजीएम बने ,आदि देब
सिविल कोर्ट दरभंगा में शुक्रवार को ए डी जे पद पर गुरुविंदर सिंह मल्होत्रा और सी जे एम पद पर आदि देव एवं एसीजेएम प्रथम पद पर माधवेंद्र सिंह ने योगदान किया है।
दहेज हत्या के मामले में दस साल की सजा।
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम दरभंगा उदयवंत कुमार ने पत्नी को दहेज के लिए हत्या कर देने के जूर्म में रत्नोपट्टी के सुरेन्द्र साह को दस साल की कठोर कारावास और 5 हजार रुपये अर्थदण्ड एवं प्रताड़ित करने के जूर्म में 2 साल की कारावास तथा 2 हजार रुपये अर्थदण्ड की सजा शुक्रवार को सुनाई है। अर्थदण्ड नहीं देने पर क्रमशः छह माह और तीन माह की सजा भुगतना होगा।
