उत्पाद कोर्ट प्रथम के विशेष न्यायाधीश सत्यभूषण आर्य ने दो शराब कारोबारियों को सात साल की कारावास और एक एक लाख रुपये अर्थदण्ड की सजा सुनाई है। स्पेशल एडिशनल पी पी अभय पाठक ने कहा कि यह सजा रहमगंज के चन्दन कुमार और लालबाग के सनीश कुमार को मिली है। 216 लीटर शराब बरामदगी को लेकर अभियोजन प्रतिवेदन संख्या 52 /21के तहत जी ओ संख्या 243/21मे सजा सुनाई गई है। स्पेशल पी पी हरेराम साहू ने कहा कि दरभंगा जिला के एक एक शराबियों और शराब कारोबारियों को सजा दिलाने के लिए संकल्पित हैं।