डॉ.दिलीप जायसवाल को प्रधानमंत्री व रक्षा मंत्री ने दी बधाई। बिहार की राजनीति पर भी विस्तृत चर्चा की और उनसे प्रेरणा लेकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की दिशा का गुरूमंत्र प्राप्त किया।

दिल्ली।

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री,जन – जन के प्रेरणास्रोत, कार्यकर्ताओं के आदर्श एवं वैश्विक नेतृत्वकर्ता श्री नरेंद्र मोदी जी का आज प्रधानमंत्री आवास पर आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने बिहार भाजपा का अध्यक्ष मनोनित किए जाने पर डॉ.दिलीप कुमार जायसवाल को शुभकामनाएंं दी और संगठन को सशक्त बनाने का गुरु मंत्र प्रदान किया।श्री जायसवाल ने हमारे सहयोगी ईआर.के जायसवाल को बताया कि माननीय प्रधानमंत्री जी से बिहार की राजनीति पर भी विस्तृत चर्चा की और उनसे प्रेरणा लेकर मैं संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की दिशा में कार्य करूंगा।

साथ ही उन्होंने बताया कि दिल्ली प्रवास के दौरान आज भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत एवं रक्षा मंत्री, भारत सरकार श्री राजनाथ सिंह जी का सानिध्य प्राप्त हुआ और उन्होंने भाजपा, बिहार का अध्यक्ष मनोनित होने पर बधाई दी, जिसके लिए मैं हृदयतल से आभारी हूं।!