छपरा में एक व्यक्ति की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई है। घटना परसा थाना क्षेत्र की है। मृतक स्नान करने के लिए मोटर और पंखा स्टार्ट करने गया था। तभी बिजली के चपेट में आ गया और अचेत होकर गिर पड़ा। इसके बाद आनन-फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान परसा थाना क्षेत्र के मरार गांव निवासी सतनाम राय (28) के रूप में हुई है। मृतक शख्स खेती किसानी के साथ गांव में मजदूरी करता था। मौत के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

भाई ने बताया कि मृतक खेत में ट्रैक्टर चलाने के बाद घर पहुंचकर स्नान करने के लिए मोटर और पंखे की स्विच सही करने गया। स्विच सही करने के दौरान बिजली की चपेट में आने से अचेत होकर गिर गया।

पुलिस ने शव को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक सतनाम ट्रैक्टर चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उसके तीन छोटे छोटे बच्चे हैं। मौत के बाद परिवार वालों को भरण पोषण की चिंता सताने लगी है।