पात्र लाभुक 31 जुलाई तक आयुष्मान कार्ड हेतु करें आवेदन

प्रतिवर्ष प्रति परिवार 05 लाख रुपये का निःशुल्क ईलाज होता हैं

 दरभंगा :

समाहरणालय अवस्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था राकेश रंजन की अध्यक्षता में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। उन्होंने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पात्र लाभुक आयुष्मान कार्ड हेतु 31 जुलाई 2024 तक आयुष्मान आवेदन करें।उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना दरभंगा जिला अंतर्गत परिवारों की संख्या 06 लाख 88 हजार 756 एवं चिन्हित सदस्यों की संख्या 35,99,084 एवं 58,9458 परिवारों की ई-केवाईसी किया गया तथा 11,04,825 के सदस्यों का ई-केवाईसी किया गया है।
उन्होंने कहा कि विशेष अभियान में कार्ड बनाने वाले प्रत्येक जन वितरण प्रणाली की दुकानों पर शिविर का आयोजन किया है। पंचायती राज के कार्यपालक सहायक द्वारा पंचायत स्तर पर शिविर का आयोजन किया गया है।
लाभार्थी को कार्ड बनाने हेतु जीविका दीदी,आशा कार्यकर्ता,टोला सेवक,इंदिरा आवास सहायक एवं विकास मित्र को कहा गया है। उन्होंने कहा कि शेष बचे हुए लाभार्थियों का उक्त योजना अंतर्गत कार्ड विनिर्माण का संचालन प्रत्येक पंचायत में जन वितरण प्रणाली की दुकान पर होना है। कार्ड निर्माण हेतु लाभार्थियों को राशन कार्ड एवं आधार कार्ड लाना आवश्यक होगा। विशेष अभियान को सफल बनाने के लिए सभी पत्रकार बंधु का सहयोग अपेक्षित है।उन्होंने कहा कि सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी आशा कार्यकर्ता को सहभागिता सुनिश्चित करेंगे ताकि अधिक से अधिक लाभार्थी जन वितरण प्रणाली दुकानदारों के पास कार्ड निर्माण के लिए पहुंच सके।जिले के सभी पात्र लाभार्थियों से अपील किया कि वे अपने जन-वितरण प्रणाली दुकान पर जाकर अपना आयुष्मान कार्ड बनावें और सरकार द्वारा दी जा रही पाँच (05) लाख रूपये तक का निःशुल्क चिकित्सा सुविधा प्राप्त करें।
इस अवसर पर सिविल सर्जन डा अरुण कुमार,उप निदेशक जन संपर्क सत्येंद्र प्रसाद, डीपीएम हेल्थ शैलेश चंद्र, जिला कार्यक्रम समन्वयक मनीष कुमार एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।