पंडासराय की एक दलित महिला ने एसएसपी को आवेदन देकर लहेरियासराय थाना में प्राथमिकी दर्ज करने क़ी लगाई गुहार , आधा दर्जन दबंग लोंगों क़ी दबंगई 

दरभंगा/

लहेरियासराय थाना क्षेत्र के पंडासराय मुहल्ले की एक दलित महिला न्याय के लिये दर -दर भटक रही हैं।कुछ लोंगों ने उसकी झोपड़ी को उजाड़ दिया हैं,उसका सामान भी लूट लिया हैं यही नहीं उसे भद्दी भद्दी गालिया देकर वहां से भगा भी दिया हैं जब्कि वह कई सालों से वहां रह रही थी।
इस तरह कई लोंगों पर आरोप लगाते हुये पंडासराय चनवारी मुहल्ला के स्व संजीव राम की पत्नी श्वेता देवी ने एसएसपी को पत्र देकर लहेरियासराय थाना में प्राथमिकी दर्ज करने की गुहार लगाई हैं। वरीय पुलिस अधीक्षक को दिये पत्र में श्वेता का आरोप हैं कि 15जुलाई 24को साढ़े नो बजे के आसपास करीब आधा दर्जन दबंग लोंगों ने गला दबाया उसे बेनग्न कर दिया ,गाली गलौज देते हुये उसके झोपड़ी को तोड़ दिया यही नहीं गेस चूल्हा ,स्लेंडर ,कुछ कपड़ा एवं गहना लूट कर लें गये जो करीब 28 हज़ार का था।यही नहीं करीब दो लाख रुपया घर तोड़ दिये जानें के कारण हुई हैं। श्वेता का कहना हैं जाते जाते इन दबंगों द्वारा धमकी दी गयी कि दुबारा घर बनाकर रहोगी तो आग में जलाकर मार देंगे। श्वेता का कहना हैं उसके साथ इन घटनाओं को जो अंजाम दिया हैं वे सभी पंडासराय मुहल्ले के अंजनी कुमार महतो ,रोशन कुमार ,गणपति कुमार ,सोनू कुमार ,संतोष सहनी एवं प्रशांत कुमार हैं। वरीय पुलिस अधीक्षक को दिये आवेदन में कहा हैं कि घटना के दिन ही वह प्राथमिकी दर्ज कराने के लिये लहेरियासराय थाना गई थी लेकिन लहेरियासराय थानाध्यक्ष ने प्राथमिकी दर्ज नहीं किया। श्वेता ने कहा कि एसएसपी साहब ने आश्वासन दिया है कि प्राथमिकी दर्ज हो जाएगी ,पहले थानाध्यक्ष को आवेदन दो।

पंडासराय क़ी एक दलित महिला ने एसएसपी को आवेदन देकर लहेरियासराय थाना में प्राथमिकी दर्ज करने क़ी लगाई गुहार , आधा दर्जन दबंग लोंगों क़ी दबंगई

इधर लहेरियासराय थानाध्यक्ष ने इस आरोप को बेबुनियाद बताते हुये कहा हैं कि उनके पास कोई भी फरियादी फरयाद लेकर आते हैं तो बिना -कहें सुने उसकी प्राथमिकी दर्ज कर दी  जाती हैं।