उच्चतम न्यायालय,नई दिल्ली में 29 जुलाई से 03 अगस्त तक आयोजित होगें विशेष लोक अदालत
दरभंगा /:
उच्चतम न्यायालय,नई दिल्ली में “विशेष लोक अदालत”का आयोजन 29 जुलाई से 03 अगस्त तक किया जाएगा।
लोक अदालत में उच्चतम न्यायालय में लंबित सुलहयोग्य वादों का निष्पादन पक्षकारों के बीच हुए आपसी सुलह-समझौता के आधार पर किया जाएगा।सर्वोच्च न्यायालय में आयोजित होने वाले विशेष लोक अदालत के संबंध में न्यायालय आने वाले पक्षकारों को बताया जा रहा है,इसके साथ ही अधिवक्ताओं को भी इसकी जानकारी दी जा रही है।सर्वोच्च न्यायालय में लंबित दरभंगा जिले के मुकदमों के पक्षकारों को सूचित करने,पक्षकारों के बीच प्रि-काउंसलिंग,प्रचार-प्रसार आदि की निगरानी के लिए न्यायिक अधिकारियों की एक विशेष टीम गठित किया गया है। इसके साथ ही पैनल अधिवक्ताओं,पीएलवी,प्रिंट मीडिया,सोशल मीडिया आदि के जरिए उच्चतम न्यायालय,नई दिल्ली में होने वाले विशेष लोक अदालत का प्रचार-प्रसार व्यापक रूप से किया जा रहा है,ताकि अधिक से अधिक लोगों तक इसकी जानकारी पहुंच सके।
नाग पंचमी पर महिलाओं नें विभिन्न तालाबों और जलाशयों में स्नान कर कुश में लगाई गांठ, संतान की दीर्घायु और परिवार में सुख समृद्धि का किया कामना
बाल मजदूरी रोकने के लिए सर्व प्रथम गरीबी को मिटाना होगा,जिससे गरीब परिवार आर्थिक उपार्जन के लिए अपने बच्चों को मजदूरी के लिए नहीं भेजेगा, उन्हें अपने बच्चों को सुयोग्य नागरिक बनाने के प्रति कोई दिलचस्पी नहीं रहता है– नटवर मिश्र।