पुलिस को सूचना मिली थी कि बेंता मोहल्ले में सेक्स रैकेट संचालित हो रहा है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस अधिकारियों को यह जानकर आश्चर्य हुआ कि महिला बांग्लादेश के बांगर जिले की रहने वाली है। मामले की जानकारी मिलने पर सिटी एसपी शुभम आर्य और सदर एसडीपीओ अमित कुमार भी जांच के लिए लहेरियासराय थाना पहुंचे। पूछताछ के बाद सिटी एसपी ने बताया कि दोनों आरोपी सेक्स रैकेट चला रहे थे और उनके संपर्क में कई युवतियां थीं। जांच के दौरान कुछ और युवतियों के नाम सामने आए हैं।
पुलिस अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि आस-पास के अन्य जिलों से भी इनके नेटवर्क जुड़े होने की बात सामने आई है। इन लोगों के मोबाइल की जांच की जा रही है और अब तक की जांच में कई नाम सामने आए हैं। पुलिस हर पहलू की गहन जांच कर रही है। सिटी एसपी ने बताया कि महिला बांग्लादेश से यहां कब और कैसे पहुंची और कितने दिनों से रह रही है, इस संबंध में पूछताछ जारी है।
